धनबाद, सिंदरी। दुर्गा पूजा महोत्सव के अवसर पर सिंदरी स्थित जय माता दी मंदिर, आरएम-4 कॉलोनी, रांगामाटिया और पूर्वांचल में आयोजित दुर्गा पूजा समारोह के तहत पूजा पंडालों का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर भाजपा झारखंड प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती तारा देवी पहुंचीं और विधिवत फीता काटकर पंडालों का उद्घाटन किया।
उद्घाटन के दौरान पूजा समिति के सदस्यों और श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल रहा। आयोजन से जुड़े सदस्यों ने तारा देवी को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।
तारा देवी ने मां दुर्गा के चरणों में की प्रार्थना
पंडाल उद्घाटन के बाद तारा देवी ने जगत जननी मां दुर्गा के चरणों में शीश नवाकर पूजा-अर्चना की। उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
उन्होंने मां दुर्गा से प्रार्थना की कि सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे तथा माता की कृपा सभी पर बरसती रहे।
पूजा महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह
सिंदरी के जय माता दी मंदिर और पूर्वांचल क्षेत्र में दुर्गा पूजा महोत्सव धार्मिक आस्था और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। पूजा पंडालों के उद्घाटन के साथ श्रद्धालुओं में उत्सव को लेकर उमंग देखने को मिली।
दुर्गा पूजा के अवसर पर मां दुर्गा की आराधना कर क्षेत्र की सुख-शांति और खुशहाली की कामना की गई।
रिपोर्ट: NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा।

