Pakur JMM Leader Missing Case में नया मोड़, धान के खेत से बरामद हुआ दिनेश मुर्मू का शव

Pakur JMM Leader Missing Case में नया मोड़, धान के खेत से बरामद हुआ दिनेश मुर्मू का शव

30 सितंबर से लापता थे झामुमो नेता दिनेश मुर्मू

पाकुड़। लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के सुरजबेड़ा गांव के पास गुरुवार को धान के खेत से लापता झामुमो नेता दिनेश मुर्मू (50) का सड़ा-गला शव बरामद हुआ। दिनेश मुर्मू 30 सितंबर से लापता बताए जा रहे थे। कई दिनों से शव खेत में पड़े होने के कारण वह काफी सड़ चुका था।

शव मिलने की सूचना के बाद इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी स्थानीय जनप्रतिनिधियों और पुलिस को दी।

घास काटने गए किसान की शव पर पड़ी नजर

बताया गया कि गुरुवार को एक किसान मवेशियों के लिए घास काटने धान के खेत की ओर गया था। इसी दौरान उसकी नजर खेत में पड़े शव पर पड़ी। किसान ने तुरंत इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी।

इसके बाद मुखिया शिव टुडू और पुलिस को मामले की सूचना दी गई। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

सूचना मिलने पर एसडीपीओ गौरव कुमार, लिट्टीपाड़ा थाना प्रभारी नागेंद्र कुमार समेत पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पाकुड़ सदर अस्पताल भेज दिया।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि दिनेश मुर्मू की मौत किन परिस्थितियों में हुई।

हत्या और हादसा समेत सभी पहलुओं की जांच

थाना प्रभारी के अनुसार, मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी। पुलिस हत्या और हादसा समेत सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

इधर, शव मिलने के बाद मृतक की पत्नी, बेटे और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले से जुड़े तथ्यों और परिस्थितियों की जांच कर रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *