Sindri Football Tournament: गोलमारा ने जीता फागु मल्लिक मेमोरियल टूर्नामेंट, तारा देवी ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला

Sindri Football Tournament: गोलमारा ने जीता फागु मल्लिक मेमोरियल टूर्नामेंट, तारा देवी ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला

सिंदरी, धनबाद। सिंदरी विधानसभा क्षेत्र के बलियापुर प्रखंड अंतर्गत परघा में किशोर क्लब की ओर से आयोजित स्वर्गीय फागु मल्लिक मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रोमांचक माहौल में खेला गया। फाइनल मैच में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य तारा देवी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।

उन्होंने विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कार देकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

गोलमारा बनी विजेता, बंगाली कोठी उपविजेता

टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में गोलमारा और बंगाली कोठी की टीम आमने-सामने थीं। दोनों टीमों के बीच मुकाबले में गोलमारा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की और टूर्नामेंट की विजेता बनी।

वहीं, बंगाली कोठी की टीम उपविजेता रही। फाइनल के बाद मुख्य अतिथि तारा देवी ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए और उनके प्रदर्शन की सराहना की।

तारा देवी ने खिलाड़ियों को दी आगे बढ़ने की शुभकामनाएं

इस अवसर पर तारा देवी ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि सभी खिलाड़ी इसी तरह लगन और उत्साह के साथ आगे बढ़ते रहें। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल करने और अपने गांव, क्षेत्र तथा राज्य का नाम रोशन करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, मेहनत और टीम भावना विकसित करने का भी माध्यम है।

बड़ी संख्या में खेलप्रेमी रहे मौजूद

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मंटू महतो शामिल हुए। आयोजनकर्ता रोहित चंद्रवंशी के साथ मनोज रवानी, मुक्तेश्वर महतो, गोपाल रवानी, महेंद्र रवानी, जाफर खान, उद्धव मोदक, अजय रवानी, मिथुन मल्लिक, अरमान खान, ओमप्रकाश रवानी, रॉबिन मोदक, बिक्रम रवानी और रामप्रवेश रवानी समेत बड़ी संख्या में खेलप्रेमी एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *