Kenduadih News: आग और भू-धंसान के खतरे के बीच नुक्कड़ नाटक से बेलगड़िया पुनर्वास का संदेश

केंदुआ। पुटकी बलिहारी क्षेत्र के जेएमपी विभाग की ओर से सोमवार को केंदुआ पुल के समीप बेलगड़िया पुनर्वसन को लेकर विशेष जागरूकता नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। अभियान का उद्देश्य अग्नि प्रभावित और खतरनाक क्षेत्रों में रह रहे ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर बसने के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों को आग और भू-धंसान प्रभावित क्षेत्रों में रहने से जुड़े खतरों के बारे में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जानकारी दी गई।

नाटक के जरिए समझाया अग्नि और भू-धंसान का खतरा

जागरूकता अभियान के तहत ‘आरोही नाट्य मंच, पुटकी’ की टीम ने जीवंत नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। कलाकारों ने अभिनय के माध्यम से बताया कि अग्नि और भू-धंसान प्रभावित क्षेत्रों में रहना किस तरह जान-माल के लिए खतरा बन सकता है।

नाटक के माध्यम से बेलगड़िया में मिलने वाली पुनर्वास सुविधाओं और सुरक्षित स्थान पर बसने से जुड़े लाभों की भी जानकारी दी गई। लोगों को बिना भय के पुनर्वास प्रक्रिया अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

अधिकारियों ने ग्रामीणों से सुरक्षित स्थान पर जाने की अपील की

कार्यक्रम में कोयला भवन जेएमपी विभाग से एन. पांडे तथा पुटकी बलिहारी क्षेत्र के नोडल अधिकारी सह भू-संपदा अधिकारी प्रमोद कुमार मौजूद रहे।

अधिकारियों ने स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए खतरनाक क्षेत्रों से सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित होने की अपील की। साथ ही सरकार की ओर से दी जा रही पुनर्वास योजनाओं के बारे में भी जानकारी साझा की।

कलाकारों ने अभिनय से दिया सामाजिक संदेश

जागरूकता नाटक का निर्देशन रंगकर्मी संजय भारद्वाज ने किया। नाटक में हार्दिक भारद्वाज, नरेश विश्वकर्मा, उत्तम कुमार, प्रवीण कुमार, नितेश रवि, शाहिल रवि, दुर्गा प्रसाद और रिंकी देवी ने भूमिका निभाई।

नाटक देखने के लिए स्थानीय लोगों की भीड़ जुटी। लोगों ने कलाकारों के अभिनय और पुनर्वास से जुड़े सामाजिक संदेश की सराहना की।

केंदुआ से संवाददाता वरुण वैध की रिपोर्ट।

केंदुआ में नुक्कड़ नाटक से बेलगड़िया पुनर्वास का संदेश

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *