Chandrapura Crime: चोर गिरोह का खुलासा, दो गिरफ्तार; मंदिर-दुकान से चोरी का सामान बरामद

Chandrapura Crime: चोर गिरोह का खुलासा, दो गिरफ्तार; मंदिर-दुकान से चोरी का सामान बरामद

चंद्रपुरा में चोर गिरोह का खुलासा, दो गिरफ्तार

चंद्रपुरा। डीवीसी आवासीय कॉलोनी और आसपास के घरों व दुकानों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से चोरी का सामान भी बरामद किए जाने की जानकारी दी गई है।

पुलिस के अनुसार, डीवीसी कॉलोनी और स्टेशन रोड में 3 और 4 अक्टूबर की रात कई जगहों पर चोरी की घटनाएं हुई थीं। इसके बाद दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने जांच और छापेमारी शुरू की।

दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सूरज कुमार, पिता शिवा गंझू, निवासी पश्चिम पल्ली, पाइप साइट और उदय कुमार, पिता जोगेंद्र राम, निवासी पश्चिम पल्ली, रांगामाटी पश्चिमी के रूप में हुई है।

बताया गया कि दोनों फिलहाल चंद्रपुरा के झिंझिरघुटू गांव में लुसू मांझी के घर किराये पर रह रहे थे।

मंदिर, दुकान और वाहनों को बनाया निशाना

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, जगन्नाथ मंदिर के पुजारी संतोष कुमार पांडा ने मंदिर में चोरी के प्रयास और सीसीटीवी कैमरा क्षतिग्रस्त किए जाने की शिकायत दर्ज कराई थी।

इसी रात राजेश कुमार राय की कैटल फीड नामक दुकान के शटर का ताला तोड़कर सामान चोरी किए जाने की प्राथमिकी भी दर्ज हुई। इसके अलावा विक्रांत पासवान और अरुण किस्कू के घर के सामने खड़ी टाटा मैजिक गाड़ी की बैटरी चोरी होने की बात सामने आई।

बुधनी नामक महिला के एंड्रॉइड मोबाइल की चोरी तथा पाइप साइट स्थित हनुमान मंदिर में चोरी के प्रयास को लेकर भी प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

छापेमारी दल में कई पुलिसकर्मी शामिल

मामले के उद्भेदन और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गठित छापेमारी दल में थाना प्रभारी श्रीनिवास कुमार सिंह, पुअनि अमरजीत कुमार, कुंदन कुमार पासवान, जितेंद्र कुमार, रंजन कुमार, चंदन कुमार दुबे, अनिल कुमार यादव, विवेक कुमार पांडेय और अजमत हुसैन समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *