Pakur Durga Puja: शांति समिति की बैठक में बड़ा फैसला, अफवाह और भड़काऊ पोस्ट पर प्रशासन सख्त

Pakur Durga Puja: शांति समिति की बैठक में बड़ा फैसला, अफवाह और भड़काऊ पोस्ट पर प्रशासन सख्त

पाकुड़। आगामी दुर्गापूजा को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पाकुड़ समाहरणालय स्थित सभागार में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने की। इस दौरान शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से दुर्गापूजा संपन्न कराने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक में पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह समेत जिले के प्रशासनिक और पुलिस पदाधिकारी, विभिन्न पूजा समितियों के सदस्य तथा दोनों समुदायों के समाजसेवी मौजूद रहे।

पूजा पंडालों की सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण पर जोर

बैठक के दौरान जिला प्रशासन की ओर से पूजा समितियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता देने की अपील की।

इसके साथ ही भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और कानून-व्यवस्था को लेकर भी विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया। प्रशासन ने पूजा समितियों से आयोजन के दौरान निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की।

सोशल मीडिया पर प्रशासन की पैनी नजर

दुर्गापूजा के दौरान अफवाह या किसी भी तरह की भड़काऊ सामग्री के प्रसार को लेकर प्रशासन ने स्पष्ट रुख अपनाया है। अधिकारियों ने कहा कि सोशल मीडिया पर जिला प्रशासन की पैनी नजर रहेगी।

आपत्तिजनक पोस्ट करने या अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने लोगों से सोशल मीडिया पर किसी भी अपुष्ट या आपत्तिजनक सामग्री को साझा करने से बचने की अपील की।

शांति और सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील

बैठक में प्रशासन ने सभी पूजा समितियों और आम लोगों से आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द के साथ दुर्गापूजा मनाने की अपील की।

अधिकारियों ने कहा कि सभी के सहयोग से पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराया जा सकता है। जिला प्रशासन और पुलिस की ओर से पर्व के दौरान सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने की बात कही गई।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *