भोपाल से दिल्ली जा रही Air India फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित

भोपाल से दिल्ली जा रही Air India फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित

जयपुर: भोपाल से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट A-1886 की जयपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विमान को रास्ते में दिल्ली की जगह जयपुर डायवर्ट किया गया। विमान के जयपुर पहुंचने के बाद सभी यात्रियों और क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बताया गया है।

फ्लाइट को सुबह 8:25 बजे भोपाल से उड़ान भरनी थी, लेकिन विमान ने 8:47 बजे उड़ान भरी। इसे सुबह 9:55 बजे दिल्ली पहुंचना था। हालांकि रास्ते में विमान को जयपुर की ओर मोड़ दिया गया।

जानकारी के मुताबिक, विमान सुबह करीब 8:36 बजे जयपुर की दिशा में बढ़ रहा था और करीब 9:40 बजे जयपुर एयरपोर्ट पर उतर गया।

इंजन में खराबी की बात सामने आई

बताया जा रहा है कि विमान के इंजन में खराबी का पता चलने के बाद पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से संपर्क किया। इसके बाद विमान को दिल्ली ले जाने के बजाय जयपुर डायवर्ट करने का फैसला लिया गया।

फिलहाल विमान में आई तकनीकी खराबी की आधिकारिक वजह सामने नहीं आई है। एयरलाइंस की टेक्निकल टीम और ग्राउंड स्टाफ विमान की जांच कर रहे हैं।

सभी यात्री और क्रू सुरक्षित

इमरजेंसी लैंडिंग के बाद विमान में सवार सभी यात्री और क्रू मेंबर्स सुरक्षित हैं। समय रहते विमान को जयपुर डायवर्ट किए जाने से किसी बड़े हादसे को टालने में मदद मिली।

कुछ दिन पहले अहमदाबाद में भी हुई थी इमरजेंसी लैंडिंग

इससे कुछ दिन पहले लखनऊ से सऊदी अरब के दम्माम जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E97 को बम की धमकी मिलने के बाद अहमदाबाद एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी।

विमान की जांच के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली थी। विमान में 107 से ज्यादा यात्री और 6 क्रू मेंबर्स सवार थे। सभी को सुरक्षित विमान से उतार लिया गया था। 

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *