रूस-यूक्रेन युद्ध में बड़ा अपडेट, पुतिन ने कीव पर 3 दिन हमले रोकने का आदेश

रूस-यूक्रेन युद्ध में बड़ा अपडेट, पुतिन ने कीव पर 3 दिन हमले रोकने का आदेश

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शनिवार (5 सितंबर 2026) को यूक्रेन की राजधानी कीव पर तीन दिनों के लिए हमले रोकने का आदेश दिया है। रूसी न्यूज एजेंसी इंटरफेक्स ने क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव के हवाले से यह जानकारी दी।

यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है, जब अमेरिका का एक प्रतिनिधिमंडल रूस के साथ बातचीत के लिए मॉस्को पहुंचने वाला है।

रूसी न्यूज एजेंसी TASS के मुताबिक, क्रेमलिन प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने बताया कि पुतिन शनिवार को अमेरिका के विशेष प्रतिनिधियों स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर से मुलाकात करेंगे।

जेलेंस्की का दावा- रूस ने एयरपोर्ट्स को बनाया निशाना

पुतिन के हमले रोकने के आदेश से पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की ने रूस पर कीव और पास के शहर बोरिस्पिल में मौजूद हवाई अड्डों को निशाना बनाने का आरोप लगाया।

जेलेंस्की ने कहा कि ये हमले अमेरिका के प्रतिनिधिमंडल के संभावित मॉस्को दौरे से पहले किए गए हैं। उन्होंने टेलीग्राम पर पोस्ट कर दावा किया कि एयरपोर्ट्स पर हमले इसलिए किए गए, ताकि अमेरिकी प्रतिनिधियों के लिए विमान से यूक्रेन पहुंचना मुश्किल हो।

जेलेंस्की ने यह भी कहा कि रूस और ईरान के शहीद ड्रोन से हमले किए गए। उनके मुताबिक, ये हमले अमेरिका की शांति की कोशिशों के जवाब में किए गए हैं।

2022 से बंद है यूक्रेन का एयरस्पेस

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध शुरू होने के बाद फरवरी 2022 से ही यूक्रेन का एयरस्पेस बंद है। हालांकि, जेलेंस्की ने बताया कि अधिकारियों ने इस संभावना पर चर्चा की है कि अमेरिकी शांति वार्ताकार रविवार (6 सितंबर 2026) को विमान से कीव पहुंच सकते हैं।

दरअसल, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार (4 सितंबर 2026) को कहा था कि उनके विशेष प्रतिनिधि स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर रूस और यूक्रेन के बीच शांति समझौता कराने की कोशिश के तहत विदेश यात्रा कर सकते हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *