अंडाल: अंडाल मोड़ के पास NH-19 ओवरब्रिज पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. यहां एक फॉर्च्यूनर गाड़ी अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक से जा टकराई.
टक्कर इतनी जोरदार थी कि फॉर्च्यूनर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे में गाड़ी का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया.
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शुरू किया रेस्क्यू
हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक को गाड़ी से बाहर निकाला गया.
इसके बाद घायल चालक को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया. उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है.
हादसे के बाद लगा जाम
दुर्घटना के बाद NH-19 ओवरब्रिज पर कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा और सड़क पर जाम लग गया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और यातायात सामान्य कराया.
हादसे की वजह अभी स्पष्ट नहीं है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि फॉर्च्यूनर अनियंत्रित होकर ट्रक से कैसे टकराई.
न्यूज anp के लिए पश्चिम बंगाल से Atiqur rahman की रिपोर्ट

