हिमाचल के जवान अनिल का ड्यूटी के दौरान निधन, गांव में पसरा मातम

हिमाचल के जवान अनिल का ड्यूटी के दौरान निधन, गांव में पसरा मातम

हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। उदयपुर क्षेत्र के कुकमसेरी गांव के रहने वाले और असम रेजिमेंट में तैनात जवान अनिल का ड्यूटी के दौरान अचानक निधन हो गया।

जवान अनिल पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में तैनात थे। जानकारी के मुताबिक, 23 अगस्त को अचानक हृदय गति रुकने से उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

सिलीगुड़ी में थी तैनाती

अनिल, स्वर्गीय हरिदास के बेटे थे और भारतीय सेना में अपनी सेवाएं दे रहे थे। वह असम रेजिमेंट में सिपाही के पद पर तैनात थे। वर्तमान में उनकी पोस्टिंग सिलीगुड़ी में थी।

23 अगस्त को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और हृदय गति रुकने के कारण उनका निधन हो गया। जवान की मौत की खबर गांव पहुंचते ही परिवार में मातम छा गया।

पीछे छोड़ गए पत्नी और दो बच्चे

जवान अनिल अपने पीछे वृद्ध मां, पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। उनके अचानक निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बच्चों के सिर से कम उम्र में ही पिता का साया उठ गया।

परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, पूरे गांव में भी लोग जवान के निधन से गमगीन हैं।

आज गांव पहुंचेगा पार्थिव शरीर

परिजनों के मुताबिक, जवान अनिल का पार्थिव शरीर बुधवार शाम तक उनके पैतृक गांव कुकमसेरी पहुंचने की संभावना है। इसके बाद ग्रामीण और क्षेत्र के लोग उन्हें अंतिम विदाई देंगे।

जवान का अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ किए जाने की संभावना है।

गांव में शोक का माहौल

अनिल के निधन की खबर से कुकमसेरी और पूरे उदयपुर क्षेत्र में शोक का माहौल है। ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों ने जवान को श्रद्धांजलि दी और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

लोगों ने दिवंगत जवान की आत्मा की शांति और परिवार को इस मुश्किल समय में हिम्मत देने की प्रार्थना की।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *