सिंदरी में सावन की अंतिम सोमवारी पर भव्य आयोजन, बनारस के पंडितों ने कराया विशेष अनुष्ठान

सिंदरी में सावन की अंतिम सोमवारी पर भव्य आयोजन, बनारस के पंडितों ने कराया विशेष अनुष्ठान

धनबाद, सिंदरी। सावन की अंतिम सोमवारी के अवसर पर सोमवार को सिंदरी शिव मंदिर में भव्य धार्मिक आयोजन किया गया। भगवान भोलेनाथ की भक्ति और आस्था से जुड़े इस कार्यक्रम में सिंदरी के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

आयोजन के दौरान बनारस से आए पंडितों ने विधि-विधान और धार्मिक परंपराओं के अनुसार पूजा-अर्चना कराई। विशेष अनुष्ठान के साथ भस्म आरती, शृंगार एवं डमरू आरती और गंगा आरती का आयोजन किया गया।

भस्म आरती और डमरू आरती बनी आकर्षण का केंद्र

कार्यक्रम की शुरुआत शाम 3 बजे पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद शाम 6:30 बजे भस्म आरती आयोजित की गई। शाम 7 बजे शृंगार एवं डमरू आरती और 7:45 बजे गंगा आरती संपन्न हुई।

आरती के दौरान मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से गूंज उठा। बनारस से आए पंडितों द्वारा कराए गए विशेष अनुष्ठान ने पूरे मंदिर परिसर में आध्यात्मिक माहौल बना दिया।

बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

सिंदरी के अलग-अलग इलाकों से श्रद्धालु परिवार के साथ मंदिर पहुंचे और भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की। सावन की अंतिम सोमवारी पर आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की बड़ी भागीदारी देखने को मिली।

कार्यक्रम के समापन पर रात 8:30 बजे श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।

आयोजन में इन लोगों की रही सहभागिता

धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में विजय सिंह, रंजीत कुमार निषाद, रोहित सिंह, नीरज गिरी, सिंटू सिंह, विनोद यादव, रवि कुमार, मुकुल भगत, दिलीप कुमार, देव कर्मकार, विशाल कुमार, विनोद कुमार, अयान धर, विवेक शर्मा और अमित कुमार समेत अन्य लोगों की सहभागिता रही।

आयोजक विकास गिरी उर्फ सोनू गिरी की ओर से सिंदरीवासियों और श्रद्धालुओं को आयोजन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया था।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *