किसानों को दी उत्पाद की सोर्टिंग, ग्रेडिंग, पैकेजिंग सहित अन्य जानकारी…

धनबाद(DHANBAD) इस अवसर पर मुख्य अतिथि सह अपर समाहर्ता श्री विनोद कुमार ने कहा कि जिला स्तरीय कृषि मेला प्रदर्शनी सह गोष्ठी कृषि से संबंधित जानकारी का आदान-प्रदान करने का एक बेहतरीन प्लेटफार्म है। किसानों को यहां नई तकनीक, सरकार की विभिन्न योजनाएं, कम समय में अधिक उत्पादन करना, कृषि लोन, केवाईसी, कृषि को अच्छा व्यवसाय बनाना सहित अन्य जानकारी दी जा रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार की उच्च प्राथमिकता में कृषि है। इसलिए सरकार ने हर जिले में कृषि विज्ञान केंद्र स्थापित किए हैं। जहां किसान विभिन्न प्रकार की सहायता व जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। मिट्टी की जांच करने की भी सुविधा प्रदान की गई है। उन्होंने किसानों से फ्लोरीकल्चर की ओर ध्यान देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान जिले के सभी प्रखंड से बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे। किसानों को उनके उत्पाद की सोर्टिंग, ग्रेडिंग, पैकेजिंग, अच्छे मूल्य पर बेचने इत्यादि की जानकारी दी गई। साथ-साथ पशुपालन, मत्स्य, सहकारिता, कृषि विभागकी विभिन्न योजनाओं, सामुहिक खेती, श्री अन्न से बनने वाले विविध उत्पाद के संबंध में जानकारी दी गई।

प्रदर्शनी में भूमि संरक्षण, जोहर एग्री मार्ट, अग्रणी जिला प्रबंधक सहित विभिन्न विभागों के स्टाल लगाए गए थे। सभी स्लॉट में अलग-अलग प्रकार के उत्पादन का प्रदर्शन किया गया था।

कार्यक्रम में अपर समाहर्ता श्री विनोद कुमार, माननीय जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती शारदा देवी, माननीय विधायक सिंदरी की धर्मपत्नी श्रीमती तारा देवी, जिला कृषि पदाधिकारी श्री शिव कुमार राम, उत्तरी छोटा नागपुर प्रमंडल के संयुक्त कृषि निदेशक श्री संतोष कुमार, जेएसएलपीएस के डीपीएम श्री शैलेश रंजन, एलडीएम श्री अमित कुमार, भूमि संरक्षण पदाधिकारी श्री मधुकर शुक्ला, पशुपालन पदाधिकारी डॉ आलोक सिन्हा, डीडीएमए के श्री संजय कुमार झा,

आईटी मैनेजर श्री रूपेश मिश्रा, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक श्री निर्मल पांडेय, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी श्रीमती कंचन, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी प्रक्षेत्र श्रीमती श्वेता, कनीय पौधा संरक्षण पदाधिकारी डॉ अभिषेक, जिला प्रक्षेत्र प्रबंधक शुभम प्रिया, जिला कृषि अभियंता सुशांत कुमार, किसान विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक सहित सभी प्रखंडों से बड़ी संख्या में कृषक मौजूद थे।

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *