नितिन नवीन ने घोषित की बीजेपी की नई टीम, वसुंधरा राजे उपाध्यक्ष तो स्मृति ईरानी बनीं राष्ट्रीय महामंत्री, देखें पूरी लिस्ट

नितिन नवीन ने घोषित की बीजेपी की नई टीम, वसुंधरा राजे उपाध्यक्ष तो स्मृति ईरानी बनीं राष्ट्रीय महामंत्री, देखें पूरी लिस्ट

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने पार्टी की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया है। नई टीम में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महामंत्री और राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।

पार्टी की 65 सदस्यीय नई टीम में 13 उपाध्यक्ष, 8 राष्ट्रीय महामंत्री और 16 राष्ट्रीय मंत्री शामिल हैं। इस टीम में 13 महिलाओं को भी जगह दी गई है।

13 नेताओं को बनाया गया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

वसुंधरा राजे सिंधिया, तीरथ सिंह रावत, राम माधव, बैजयंत जय पांडा, डी. पुरंदेश्वरी, रेखा वर्मा, वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी, भारती प्रवीण पवार, मनप्रीत सिंह बादल, लाल सिंह आर्य, प्रो. एम. नागराज, प्रो. तारिक मंसूर और डॉ. मधुचंद्र कर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।

बीएल संतोष को राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) की जिम्मेदारी मिली है। वहीं शिवप्रकाश और सौदान सिंह को राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) बनाया गया है।

8 नेताओं को राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी

विनोद तावड़े, सुनील बंसल, बिप्लब कुमार देब, स्मृति ईरानी, सतीश पूनिया, गजेंद्र पटेल, हरीश द्विवेदी और संजय भाटिया को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है।

16 राष्ट्रीय मंत्री बनाए गए

कविता पाटीदार, के. सुरेंद्रन, भोला सिंह, डॉ. प्रदीप वर्मा, जगदीश ईश्वरभाई पटेल, डॉ. संदीप पाठक, फांग्नोन कोन्यक, संगीता यादव, अनिल एंटनी, डॉ. एम. वेंकटेशन, मनोज टिग्गा, सिद्धार्थ शंभु, डॉ. स्वदेश सिंह, मृगांका देव बर्मन, रोहन गुप्ता और जय प्रकाश को राष्ट्रीय मंत्री बनाया गया है।

संगठन में कई अहम बदलाव

पीयूष गोयल को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष और राजेश मंगल को राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है। तरुण चुघ को राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी और महेंद्र पांडेय को कार्यालय मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।

संबित पात्रा को नॉर्थ ईस्ट संयोजक और राजीव बब्बर को सह संयोजक बनाया गया है। वहीं विष्णु दत्त शर्मा को प्रकोष्ठ संकुल संयोजक की जिम्मेदारी मिली है।

मीडिया की जिम्मेदारी अनिल बलूनी को दी गई है। उनके साथ उषा अग्रवाल, प्रदीप भंडारी और सिद्धार्थ यादव मीडिया सह संयोजक होंगे।

सोशल मीडिया की कमान दीपक म्हस्के को दी गई है। उनके साथ प्रीति गांदी, शिवानंद द्विवेदी, आलोक भट्ट और अरुण यादव सह संयोजक की भूमिका निभाएंगे। इस बदलाव के साथ अमित मालवीय को सोशल मीडिया की जिम्मेदारी से हटा दिया गया है।

मोर्चों की भी नई जिम्मेदारी तय

बीजेपी ने अपने अलग-अलग मोर्चों के लिए भी नए पदाधिकारी नियुक्त किए हैं।

  • हेमांग जोशी — युवा मोर्चा
  • रूप कुमारी चौधरी — महिला मोर्चा
  • अमरपाल मौर्य — ओबीसी मोर्चा
  • बंसीलाल गुर्जर — किसान मोर्चा
  • शिवेश कुमार राम — एससी मोर्चा
  • मन्नालाल रावत — एसटी मोर्चा
  • कुंवर बासित अली — अल्पसंख्यक मोर्चा

खास बात यह है कि उत्तर प्रदेश से 8 नेताओं को नई राष्ट्रीय टीम में जगह मिली है। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी के इस फैसले को काफी अहम माना जा रहा है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *