80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर न्यू टाउन हॉल में भव्य सांस्कृतिक संध्या आयोजित

80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर न्यू टाउन हॉल में भव्य सांस्कृतिक संध्या आयोजित

80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर न्यू टाउन हॉल, धनबाद में जिला प्रशासन द्वारा एक भव्य जिला स्तरीय सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विद्यालयों, संस्थानों के छात्र-छात्राओं और कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से पूरे सभागार को राष्ट्रप्रेम के रंग में रंग दिया।

कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ उपायुक्त श्री आदित्य रंजन एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त सन्नी राज, डीआरडीए निदेशक श्री राजीव रंजन, अपर समाहर्ता श्री प्रदीप कुमार शुक्ला, एडीएम (विधि-व्यवस्था) श्री अरविंद ओझा तथा अनुमंडल पदाधिकारी श्री लोकेश बारंगे सहित जिला प्रशासन के कई वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियां: कार्यक्रम में कुल 14 प्रस्तुतियां दी गईं, जिनमें 11 नृत्य और 3 गायन शामिल रहे। प्रतिभागियों ने देशभक्ति गीतों, शास्त्रीय एवं लोकनृत्यों के जरिए देश की एकता, अखंडता और स्वतंत्रता संग्राम के गौरवशाली इतिहास को मंच पर जीवंत किया।

दृष्टिबाधित बच्चों का शानदार प्रदर्शन: दृष्टिबाधित विद्यालय के बच्चों द्वारा प्रस्तुत विशेष प्रस्तुति ने उपस्थित सभी अतिथियों और दर्शकों का दिल जीत लिया, जिसकी सराहना पूरे सभागार ने करतल ध्वनि से की।

उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर प्रतिभागी विद्यालयों को पुरस्कृत किया गया:

प्रथम स्थान: पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, झरिया

द्वितीय स्थान: उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय, कोलाकुसमा

तृतीय स्थान (संयुक्त): लक्ष्मी देवी सरस्वती विद्या मंदिर (झरिया) एवं सरस्वती शिशु मंदिर (श्यामडीह, कतरास)

विजेता टीमों को ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही, अन्य सभी प्रतिभागी विद्यालयों को भी सहभागिता प्रमाण पत्र तथा ट्रॉफी प्रदान किए गए।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *