धनबाद। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जिला प्रशासन की ओर से 14 अगस्त की शाम न्यू टाउन हॉल में भव्य जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत शाम 4 बजे से होगी।
कार्यक्रम में जिले के प्रतिभाशाली कलाकार और स्कूली छात्र-छात्राएं देशभक्ति से जुड़े गीत, शास्त्रीय नृत्य, लोक नृत्य और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे।
कार्यक्रम में देशभक्ति और सांस्कृतिक रंग देखने को मिलेगा
आपको बता दें कि स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित इस कार्यक्रम में देशभक्ति और सांस्कृतिक रंग देखने को मिलेगा। जिला प्रशासन ने कार्यक्रम के कवरेज के लिए सभी पत्रकारों को आमंत्रित किया है। कार्यक्रम में जिले की कला और संस्कृति के साथ देशभक्ति की भावना की शानदार झलक देखने को मिलेगी।

