‘रामायण’ की रिलीज डेट में बड़ा बदलाव, विदेशों में भारत से 2 दिन पहले रिलीज होगी फिल्म

‘रामायण’ की रिलीज डेट में बड़ा बदलाव, विदेशों में भारत से 2 दिन पहले रिलीज होगी फिल्म

रणबीर कपूर की आने वाली फिल्म ‘रामायण’ को लेकर मेकर्स ने रिलीज डेट को लेकर बड़ा फैसला लिया है। फिल्म भारत में दिवाली के मौके पर 8 नवंबर को रिलीज होगी, जबकि विदेशी सिनेमाघरों में इसे दो दिन पहले यानी 6 नवंबर को रिलीज किया जाएगा।

मेकर्स की इस अलग रिलीज रणनीति के पीछे फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा की अहम भूमिका बताई जा रही है। उनका मकसद फिल्म को भारत के साथ-साथ दुनियाभर के दर्शकों तक बड़े स्तर पर पहुंचाना है।

विदेशों में पहले क्यों रिलीज होगी ‘रामायण’?

फिल्म को विदेशों में दो दिन पहले रिलीज करने का फैसला अमेरिकी बॉक्स ऑफिस के फ्राइडे रिलीज पैटर्न का फायदा उठाने के लिए किया गया है। इसके साथ ही मेकर्स पाइरेसी के खतरे को भी कम करना चाहते हैं।

नमित मल्होत्रा हॉलीवुड में प्राइम फोकस और DNEG के जरिए लंबे समय से काम कर रहे हैं। इसी अनुभव का इस्तेमाल वह ‘रामायण’ को ग्लोबल स्तर पर प्रमोट और डिस्ट्रीब्यूट करने में कर रहे हैं।

ग्लोबल मार्केट पर मेकर्स की नजर

रणबीर कपूर स्टारर ‘रामायण’ को बड़े बजट और शानदार विजुअल्स वाली फिल्म के तौर पर तैयार किया जा रहा है। मेकर्स चाहते हैं कि भारत में रिलीज से पहले ही विदेशी दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर चर्चा शुरू हो जाए।

विदेशों में पहले रिलीज से फिल्म को इंटरनेशनल मार्केट में मजबूत शुरुआत मिलने और दुनियाभर में इसका बज बनाने की उम्मीद है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *