झारखंड में JPSC के तीन सदस्यों का इस्तीफा, छात्रों के आंदोलन के बीच बड़ा फैसला

झारखंड में JPSC के तीन सदस्यों का इस्तीफा, छात्रों के आंदोलन के बीच बड़ा फैसला

रांची में छात्रों के आंदोलन के बीच झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के तीन सदस्यों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने वालों में अजीता भट्टाचार्य, जमील अहमद और अनिमा हांसदा शामिल हैं।

राज्यपाल संतोष गंगवार ने तीनों सदस्यों का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। बताया जा रहा है कि CID की ओर से समन मिलने के बाद इन सदस्यों ने इस्तीफा देने का फैसला किया।

10 अगस्त को CID करेगी पूछताछ

CID JPSC की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही है। इसी मामले में तीनों पूर्व सदस्यों को सोमवार, 10 अगस्त को पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

16 दिनों से जारी है छात्रों का आंदोलन

JPSC और JSSC की भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी और पेपर लीक के खिलाफ झारखंड में छात्रों का आंदोलन पिछले 16 दिनों से जारी है।

इसी बीच रविवार, 9 अगस्त को सरकार और आंदोलनकारी छात्रों के बीच तीसरे दौर की बातचीत हुई। बैठक के दौरान हेमंत सोरेन सरकार ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों की कई अहम मांगों को मानने पर सहमति जताई है।

JPSC के तीन सदस्यों के इस्तीफे और सरकार के साथ छात्रों की बातचीत के बाद अब माना जा रहा है कि भर्ती परीक्षाओं को लेकर चल रहे विवाद में आगे कोई बड़ा फैसला हो सकता है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *