उत्तरकाशी के पापड़गाड़ में भू-धंसाव प्रभावित गंगोत्री हाईवे पर शनिवार को एक बड़ा हादसा होने से बच गया। बताया जा रहा है कि कांवड़ यात्रियों से भरा एक पिकअप वाहन गंगोत्री धाम की ओर जल भरने जा रहा था।
भू-धंसाव वाले इलाके से गुजरते समय अचानक पिकअप वाहन अनियंत्रित हो गया और भागीरथी नदी की ओर फिसलने लगा। हालांकि, सड़क के किनारे मौजूद बड़े पत्थरों के कारण वाहन नदी में गिरने से रुक गया। इसके बाद एक्सावेटर मशीन की मदद से वाहन को खींचकर दोबारा सड़क पर लाया गया। इस घटना में किसी बड़े हादसे की खबर नहीं है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, इस मार्ग पर कांवड़ यात्रियों के डीजे, साउंड सिस्टम और अन्य सामान से ओवरलोड वाहनों की आवाजाही के कारण दुर्घटना का खतरा बना हुआ है।
कार्रवाई नहीं होने पर सवाल
लोगों का आरोप है कि ओवरलोड वाहनों के खिलाफ पुलिस की ओर से कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। ऐसे में भू-धंसाव प्रभावित इस संवेदनशील मार्ग पर कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
बावजूद इसके ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इधर,सीओ उत्तरकाशी जनक सिंह पंवार ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर भू-धंसाव प्रभावित क्षेत्र से वाहनों में सवार यात्रियों को नीचे उतार कर आवाजाही करवाई जा रही है। सुरक्षित आवाजाही के लिए 8 से 10 पुलिस जवान मौके पर तैनात किए गए हैं।
बता दें कि बीते 3 अगस्त को पापड़गाड़ में गंगोत्री हाईवे का करीब 70 मीटर हिस्सा धंस गया था, जिस पर बड़ी-बड़ी दरारें पड़ गई थी। बीआरओ ने मलबे व पत्थरों की फीलिंग कर हाईवे को यातायात के लिए अस्थायी रूप से तैयार किया

