‘गजनी’ और ‘लगान’ के अभिनेता प्रदीप रावत का निधन, 74 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

‘गजनी’ और ‘लगान’ के अभिनेता प्रदीप रावत का निधन, 74 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता प्रदीप रावत का 4 अगस्त 2026 की शाम 74 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की जानकारी अभिनेता यशपाल शर्मा ने सोशल मीडिया के जरिए दी। इस खबर के बाद फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रदीप रावत पिछले कुछ समय से ब्लड कैंसर से जूझ रहे थे। उनका इलाज चल रहा था, लेकिन तबीयत बिगड़ने के कारण उनका निधन हो गया।

कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

प्रदीप रावत के निधन पर बॉलीवुड, टॉलीवुड और कॉलीवुड के कई कलाकारों और उनके प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। परिवार की ओर से अभी अंतिम संस्कार को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है।

‘महाभारत’ से मिली पहचान

प्रदीप रावत ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत बी.आर. चोपड़ा के टीवी धारावाहिक ‘महाभारत’ में अश्वत्थामा का किरदार निभाकर की थी। इसके बाद उन्होंने कई हिंदी और दक्षिण भारतीय फिल्मों में दमदार अभिनय किया।

फिल्म ‘गजनी’ में निभाया गया उनका खतरनाक विलेन का किरदार आज भी याद किया जाता है। इसके अलावा ‘लगान’ समेत कई लोकप्रिय फिल्मों में उन्होंने अपनी शानदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीता। पर्दे पर सख्त किरदार निभाने वाले प्रदीप रावत को उनके करीबी लोग असल जिंदगी में बेहद शांत और सरल स्वभाव का इंसान बताते थे।

आमिर खान की फिल्म ‘लगान’ में आए नजर

बता दें कि प्रदीप रावत ने सिर्फ विलन ही नहीं, बल्कि कई अलग-अलग तरह के किरदारों में भी अपना टैलेंट खूब दिखाया है। आमिर खान की फिल्म ‘लगान’ (2001) में उन्होंने देवा नाम के एक वफादार और तेज-तर्रार सिख खिलाड़ी का किरदार निभाया था।

उनके इस किरदार को दर्शकों ने काफी पसंद किया। बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ फिल्मों में भी उनका शानदार सफर रहा। एसएस राजामौली की तेलुगु फिल्म ‘साई’ (2004) में भिक्षु यादव के दमदार रोल के लिए उन्हें बेस्ट विलन का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला। पर्दे पर अपने लाजवाब एक्टिंग और पर्सनल लाइफ में अपने सादगी भरे स्वभाव की वजह से प्रदीप रावत हमेशा सिनेमा प्रेमियों के दिलों में याद किए जाएंगे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *