धनबाद /जामताड़ा (DHANBAD /JAMTADA)Gangester Sujeetsinha shot dead in police encounter at Jamtada – Dhanbad border..झारखंड के ऑर्गनाइज्ड अपराध जगत का एक बड़ा नाम रविवार रात हमेशा के लिए खामोश हो गया। कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा जामताड़ा जिले में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। वो साहेबगंज मंडल कारा से धनबाद जेल ले जाया जा रहा था। लेकिन रास्ते में भागने की कोशिश ने उसकी कहानी का अंतिम अध्याय लिख दिया। झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा पुलिस एनकाउंटर में मारा गया है। घटना रविवार की रात जामताड़ा जिले में हुई है। लो लंबे समय से जेल में बंद है और भागनी कोशिश में मारा गया।
जेल से शिफ्ट करने के दौरान भागने की कोशिश में मारा गया
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सुजीत सिन्हा को रविवार को साहेबगंज जेल से धनबाद जेल शिफ्ट किया जाना था। इसी दौरान उसे कैदी वैन में बैठाकर जामताड़ा के रास्ते धनबाद ले जाया जा रहा था। जैसे ही जामताड़ा जिला की सीमा में कैदी वैन पहुंची और सुजीत सिन्हा ने कहा कि उसे टॉयलेट जाना है। जिसके बाद कैदी वैन रुकी। इसके बाद सुजीत सिन्हा ने मौका देखते ही कैदी वैन में सवार एक पुलिसकर्मी का हथियार छीन कर भागने लगा और फायरिंग करने लगा। इसके बाद मौके पर तैनात पुलिस कर्मियों की ओर से जवाबी कार्रवाई की गई जिसमें सुजीत सिन्हा मौके पर ही मारा गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जामताड़ा की सीमा में पहुंचने पर सुजीत सिन्हा ने शौच जाने की बात कही। पुलिस ने जैसे ही वाहन रोका, उसने कथित तौर पर एक पुलिसकर्मी का हथियार छीन लिया और अंधेरे का फायदा उठाकर भागने लगा। आरोप है कि उसने पुलिस टीम पर फायरिंग भी शुरू कर दी।
अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
अचानक हुए इस घटनाक्रम से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें सुजीत सिन्हा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पूरे इलाके की घेराबंदी कर सघन तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिस मुठभेड़ के हर पहलू की जांच में जुट गई है। वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की समीक्षा कर रहे हैं।
6 जिलों में फैला था साम्राज्य, पलामू में दर्ज थे 20 से अधिक मामले
मेदिनीनगर शहर के रेडमा निवासी सुजीत सिन्हा पर रांची, हजारीबाग, लातेहार, चतरा, रामगढ़ और पलामू सहित विभिन्न जिलों के थानों में 60 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज थे। इनमें मुख्य रूप से रंगदारी व लेवी: कोयलांचल व कंस्ट्रक्शन कंपनियों से रंगदारी वसूली शामिल है।
उसके विरुद्ध हत्या, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और संगठित गैंग संचालन के मामले दर्ज हैं । सिर्फ पलामू जिले में 20 से अधिक मामले लंबित थे। हाल के वर्षों में कुछ मामलों में अदालत से बरी होने के बावजूद उस पर कई अति-संवेदनशील और गंभीर मामले विचाराधीन थे।
NEWS ANP के लिए धनबाद और जामताड़ा से ब्यूरो रिपोर्ट..

