ADR रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, सम्राट चौधरी 14वें नंबर पर, हेमंत सोरेन उनसे भी आगे

ADR रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, सम्राट चौधरी 14वें नंबर पर, हेमंत सोरेन उनसे भी आगे

नई दिल्ली: एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार देश के सबसे अमीर मुख्यमंत्री हैं। रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने 1,413 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की है।

रिपोर्ट में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को संपत्ति के मामले में 14वें स्थान पर रखा गया है। उनके पास 11.34 करोड़ रुपये की चल एवं अचल संपत्ति दर्ज की गई है।

योगी आदित्यनाथ से कई गुना अधिक संपत्ति

ADR रिपोर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास 1.54 करोड़ रुपये की संपत्ति है। इस लिहाज से सम्राट चौधरी की घोषित संपत्ति योगी आदित्यनाथ की तुलना में लगभग सात गुना अधिक है।

हेमंत सोरेन की संपत्ति सम्राट चौधरी से ज्यादा

रिपोर्ट में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की कुल घोषित संपत्ति 25.33 करोड़ रुपये बताई गई है, जो सम्राट चौधरी की संपत्ति से दोगुनी से भी अधिक है।

संपत्ति में दर्ज हुई बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, 31 दिसंबर 2025 को सम्राट चौधरी ने अपनी संपत्ति 6.38 करोड़ रुपये घोषित की थी। ताजा आंकड़ों के अनुसार उनकी कुल घोषित संपत्ति बढ़कर 11.34 करोड़ रुपये हो गई है।

ADR की रिपोर्ट चुनावी हलफनामों और सार्वजनिक रूप से उपलब्ध घोषणाओं के आधार पर तैयार की गई है, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों की घोषित संपत्तियों का विश्लेषण किया गया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *