प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘नशा मुक्त युवा के लिए विकसित भारत संकल्प अभियान’ की शुरुआत की। यह अभियान 100 सप्ताह तक चलाया जाएगा। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने कहा कि नशा देश और समाज के लिए एक बड़ी चुनौती है। उन्होंने लोगों से इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और युवाओं को नशे से दूर रखने की अपील की।
युवाओं को दिया संदेश
पीएम मोदी ने कहा कि विकसित भारत का सपना तभी पूरा होगा, जब देश का युवा स्वस्थ, जागरूक और नशे से दूर रहेगा। उन्होंने कहा कि नशे की लत सिर्फ एक व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि उसके परिवार, समाज और पूरे देश को नुकसान पहुंचाती है।
जागरूकता पर दिया जोर
प्रधानमंत्री ने कहा कि युवाओं को नशे से बचाने के लिए जागरूकता बढ़ाना बहुत जरूरी है। उन्होंने सभी लोगों से मिलकर नशा मुक्त भारत बनाने में सहयोग करने की अपील की।
प्रधानमंत्री ने देश के हर नागरिक, विशेष रूप से युवाओं से इस अभियान का हिस्सा बनने की अपील की. उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ यह केवल सरकारी अभियान नहीं है, बल्कि यह एक जन आंदोलन बनना चाहिए. इसके लिए समाज के हर वर्ग को आगे आकर अपनी भूमिका निभानी होगी.
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए जागरूकता, शिक्षा और सामूहिक प्रयास बेहद जरूरी हैं. उन्होंने विश्वास जताया कि यदि देश के नागरिक मिलकर इस दिशा में काम करेंगे, तो भारत को नशा मुक्त बनाने का लक्ष्य जरूर हासिल किया जा सकेगा.
नशे के गलत प्रभावों के बारे में जानकारी दें- प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री ने सभी लोगों से आग्रह किया कि वे अपने आसपास के युवाओं को जागरूक करें, नशे के गलत प्रभावों के बारे में जानकारी दें और उन्हें सकारात्मक गतिविधियों की ओर प्रेरित करें.
प्रधानमंत्री ने कहा कि यह अभियान विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. अपने संबोधन के अंत में प्रधानमंत्री मोदी ने एक बार फिर सभी नागरिकों और युवाओं से इस आंदोलन में सक्रिय रूप से शामिल होने और नशा मुक्त भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया.

