विक्की जैन बने फिल्म प्रोड्यूसर, लॉन्च किया ‘VJ Frames’, पहली फिल्म में दिखेंगे टाइगर श्रॉफ, अभिषेक बनर्जी और एल्विश यादव
टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे के पति और बिजनेसमैन विक्की जैन ने अपने 40वें जन्मदिन पर फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है। उन्होंने अपना नया प्रोडक्शन हाउस ‘VJ Frames’ लॉन्च कर फिल्म इंडस्ट्री में बतौर प्रोड्यूसर नई शुरुआत की है।
पहली फिल्म होगी बड़े बजट की एक्शन फ्रेंचाइजी
‘VJ Frames’ के बैनर तले बनने वाली पहली फिल्म एक बड़े बजट की एक्शन फ्रेंचाइजी होगी। हालांकि, अभी फिल्म के नाम का खुलासा नहीं किया गया है। इस फिल्म का निर्देशन मशहूर कोरियोग्राफर और डायरेक्टर रेमो डिसूजा करेंगे।
फिल्म में दिखेगी दमदार स्टारकास्ट
फिल्म में टाइगर श्रॉफ, अभिषेक बनर्जी और एल्विश यादव मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। टाइगर श्रॉफ अपने शानदार एक्शन और स्टंट्स के लिए जाने जाते हैं। वहीं, अभिषेक बनर्जी अपनी बेहतरीन एक्टिंग और कॉमिक अंदाज के लिए मशहूर हैं। एल्विश यादव भी इस एक्शन ड्रामा का हिस्सा होंगे, जिसे लेकर उनके फैंस काफी उत्साहित हैं।
मेकर्स ने शुरू की शूटिंग
प्रोजेक्ट की घोषणा के साथ ही मेकर्स ने फैंस को एक और बड़ी खुशखबरी दी है. फिल्म की शूटिंग आज यानी 1 अगस्त 2026 से शुरू हो गई है. दर्शक फिल्म की रिलीज डेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
टाइगर श्रॉफ का जबरदस्त एक्शन, अभिषेक बनर्जी की दमदार एक्टिंग और एल्विश यादव की मौजूदगी के साथ रेमो डिसूजा का डायरेक्शन, इस कॉम्बिनेशन ने घोषणा के साथ ही सिनेमाप्रेमियों के बीच जबरदस्त उत्सुकता पैदा कर दी है. विक्की जैन का ये नया सफर बॉलीवुड में कैसा रहता है, इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी.
बता दें कि वर्क फ्रंट की बात करें तो विक्की जैन पिछली बार कुकिंग कॉमेडी रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ्स-अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ सीजन 3 में नजर आए थे, जिसमें उनकी कॉमिक टाइमिंग लोगों को बहुत पसंद आई. इस शो में वो अपनी पत्नी अंकिता लोखड़े के साथ दिखे थे. विक्की जैन इस शो के पहले सीजन में भी नजर आए थे. इससे पहले विक्की रियलिटी शो ‘बिग बॉस 17’ में भी नजर आ चुके हैं. इसमें वो भी अंकिता के साथ दिखे थे.
