डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स क्लस्टर-10 एथलेटिक्स प्रतियोगिता का हुआ समापन, खिलाड़ियों ने दिखाया दम

डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स क्लस्टर-10 एथलेटिक्स प्रतियोगिता का हुआ समापन, खिलाड़ियों ने दिखाया दम

धनबाद: डीएवी कोयलानगर की मेजबानी में आयोजित डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स झारखंड क्लस्टर-10 एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शनिवार को सफल समापन हुआ। प्रतियोगिता में क्लस्टर-10 के 10 डीएवी विद्यालयों के 250 से अधिक खिलाड़ियों ने विभिन्न एथलेटिक्स स्पर्धाओं में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

खिलाड़ियों को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं

समापन समारोह में मुख्य अतिथि एवं एलएमसी चेयरमैन पंकज कुमार सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचने और देश का प्रतिनिधित्व करने की शुभकामनाएं दीं।

बीसीसीएल की एचओडी (वेलफेयर) किरण रानी नायक ने कहा कि खेल अब सम्मान, करियर और राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम बन चुके हैं तथा खेलों में युवाओं के लिए असीम संभावनाएं मौजूद हैं।

खेल का उद्देश्य सिर्फ जीत नहीं, व्यक्तित्व निर्माण भी

क्लस्टर-10 की हेड एवं डीएवी कोयलानगर की प्राचार्या डोलन चम्पा बनर्जी ने कहा कि डीएवी संस्थानों के कई खिलाड़ी जैसे कपिल देव, महेंद्र सिंह धोनी, हरभजन सिंह, युवराज सिंह और नीरज चोपड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन किया है।

उन्होंने कहा कि खेल का सबसे बड़ा उद्देश्य केवल जीत हासिल करना नहीं, बल्कि अनुशासन, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और व्यक्तित्व विकास करना है। साथ ही प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सभी खेल शिक्षकों, निर्णायकों और सहयोगी कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।

डीएवी कोयलानगर के खिलाड़ियों ने जीते कई पदक

प्रतियोगिता में डीएवी कोयलानगर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए।

स्वर्ण पदक विजेता:

  • आदित्य कुमार सिंह
  • खुशी कुमारी
  • तन्वी किरण
  • श्रीलेखा डाव
  • दिव्या कुमारी
  • श्रेयांशु झा

रजत पदक विजेता:

  • मानवी किरण
  • अमायरा झा
  • तन्वी किरण
  • अनुज कुमार तिवारी

समापन समारोह में विजेता खिलाड़ियों को पदक एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कई प्राचार्य और अतिथि रहे मौजूद

कार्यक्रम में एलएमसी सदस्य हरिओम चंद्रवंशी, डीएवी मुगमा की प्राचार्या झूमा महत्ता, डीएवी गोड्डा के प्राचार्य एस.के. श्रीवास्तव, डीएवी चितरा के प्राचार्य डॉ. राघवेंद्र तिवारी, डीएवी सिंदरी के प्राचार्य दिवेंदु त्रिपाठी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

अंत में प्राचार्या इंदु प्रसाद ने सभी अतिथियों, शिक्षकों, खेल अधिकारियों एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *