NEET PG 2026: परीक्षा में बड़े बदलाव, घर के पास मिलेगा सेंटर, पहले मिलेगी एग्जाम सिटी की जानकारी

NEET PG 2026: परीक्षा में बड़े बदलाव, घर के पास मिलेगा सेंटर, पहले मिलेगी एग्जाम सिटी की जानकारी

NEET PG 2026 की परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के लिए केंद्र सरकार ने कई बड़े बदलाव किए हैं। इनका मकसद परीक्षा को ज्यादा सुरक्षित, पारदर्शी और उम्मीदवारों के लिए सुविधाजनक बनाना है।

घर के पास मिलेगा परीक्षा केंद्र

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, अब उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र के लिए तीन राज्यों का विकल्प देना होगा। इनमें पत्राचार (Correspondence) वाला राज्य पहली और अनिवार्य प्राथमिकता होगा। इससे उम्मीदवारों को उनके घर के नजदीक परीक्षा केंद्र मिलने की संभावना बढ़ जाएगी।

पहले मिलेगी परीक्षा शहर की जानकारी

अब 30 अगस्त को होने वाली परीक्षा से करीब तीन सप्ताह पहले ही उम्मीदवारों को उनके परीक्षा शहर (Exam City) की जानकारी दे दी जाएगी। इससे वे यात्रा, होटल और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं पहले से कर सकेंगे।

परीक्षा पैटर्न में भी बदलाव

नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने परीक्षा पैटर्न में भी बदलाव किया है।

  • अब परीक्षा में 180 प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • इन्हें हल करने के लिए 210 मिनट का समय मिलेगा।
  • प्रत्येक प्रश्न के लिए पहले की तुलना में अधिक समय मिलेगा।

स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि इस बदलाव से उम्मीदवारों पर समय का दबाव कम होगा और वे बेहतर तरीके से परीक्षा दे सकेंगे।

सुरक्षा व्यवस्था रहेगा मजबूत

सरकार ने परीक्षा की सुरक्षा बढ़ाने के लिए कई नई व्यवस्थाएं लागू की हैं। आवेदन प्रक्रिया और परीक्षा के दिन आधार आधारित सत्यापन किया जाएगा। यदि किसी उम्मीदवार का फिंगरप्रिंट सत्यापन सफल नहीं होता है तो आईरिस आधारित बायोमेट्रिक जांच की जाएगी।

प्रश्नपत्र तैयार करने और परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने की पूरी प्रक्रिया में कई स्तर की एन्क्रिप्शन तकनीक, सुरक्षित ऑफलाइन तैयारी, निर्धारित समय से ठीक पहले प्रश्नपत्र को अंतिम रूप देने और परीक्षा शुरू होने के समय ही डिजिटल डिक्रिप्शन जैसी व्यवस्था लागू की गई है।

इसके अलावा परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी, बायोमेट्रिक सत्यापन, अभ्यर्थियों की तलाशी, सिग्नल जैमर, लाइव मॉनिटरिंग और स्वतंत्र पर्यवेक्षकों की निगरानी भी रहेगी।

यह भी पढ़े- PM मोदी ने आंध्र प्रदेश को दी बड़ी सौगात, 5,000 करोड़ के नए अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का किया उद्घाटन

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *