PM मोदी ने आंध्र प्रदेश को दी बड़ी सौगात, 5,000 करोड़ के नए अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का किया उद्घाटन

PM मोदी ने आंध्र प्रदेश को दी बड़ी सौगात, 5,000 करोड़ के नए अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार (1 अगस्त) को आंध्र प्रदेश को बड़ी सौगात दी। उन्होंने विजयनगरम जिले के भोगपुरम में बने अल्लूरी सीताराम राजू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया। इस एयरपोर्ट के निर्माण पर करीब 5,000 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने 17,900 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का भी शिलान्यास किया।

उत्तर आंध्र के विकास को मिलेगी रफ्तार

आंध्र प्रदेश सरकार का कहना है कि यह एयरपोर्ट सिर्फ एक हवाई अड्डा नहीं, बल्कि पूरे उत्तर आंध्र क्षेत्र के विकास का बड़ा केंद्र बनेगा। इससे उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा, नए रोजगार पैदा होंगे, निर्यात बढ़ेगा और कौशल विकास व रिसर्च को भी फायदा मिलेगा।

17 अगस्त से शुरू होंगी उड़ानें

एयरपोर्ट के पहले चरण में हर साल 60 लाख यात्रियों को संभालने की क्षमता होगी। भविष्य में इसकी क्षमता बढ़ाकर 4 करोड़ यात्रियों प्रति वर्ष करने की योजना है। इस नए अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 17 अगस्त से व्यावसायिक उड़ानों का संचालन शुरू हो जाएगा।

उद्घाटन कार्यक्रम में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के. राम मोहन नायडू भी मौजूद रहे। उन्होंने प्रधानमंत्री को एयरपोर्ट की प्रमुख विशेषताओं की जानकारी दी।

पैसेंजर टर्मिनल बिल्डिंग को एक आधुनिक, सहज और कुशल यात्रा अनुभव देने के हिसाब से तैयार किया गया है. हवाई अड्डे की परिचालन दक्षता को बढ़ाने और भविष्य की विमानन जरूरतों को पूरा करने के लिए इसमें आधुनिक बुनियादी ढांचे, अत्याधुनिक तकनीकों और टिकाऊ (सस्टेनेबल) विशेषताओं को शामिल किया गया है.

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस है ये एयरपोर्ट

यह हवाई अड्डा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), बिल्डिंग इंफॉर्मेशन मॉडलिंग (BIM), एयरसाइड 4.0 तकनीक, एयरपोर्ट प्रेडिक्टिव ऑपरेशन्स सेंटर (APOC), बायोमेट्रिक पैसेंजर प्रोसेसिंग और स्वचालित सामान प्रबंधन (ऑटोमेटेड बैगेज हैंडलिंग) जैसी उन्नत तकनीकों से लैस है.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *