कटोरिया में निशुल्क कांवरिया सेवा शिविर का विधायक राज सिन्हा ने किया उद्घाटन

कटोरिया में निशुल्क कांवरिया सेवा शिविर का विधायक राज सिन्हा ने किया उद्घाटन

धनबाद/कटोरिया: सावन माह में बाबा भोलेनाथ के भक्तों की सुविधा के लिए राजबाड़ा, कटोरिया में कमल सेवा संस्थान द्वारा आयोजित निशुल्क कांवरिया सेवा शिविर का उद्घाटन झारखंड विधानसभा के सचेतक सह धनबाद विधायक राज सिन्हा ने फीता काटकर किया।

श्रद्धालुओं की सेवा को बताया सच्ची शिवभक्ति

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक राज सिन्हा ने कहा कि कांवरिया सेवा शिविर भारतीय संस्कृति की सेवा, समर्पण और परोपकार की महान परंपरा का प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि सावन के पवित्र महीने में भगवान भोलेनाथ के भक्तों की सेवा करना अत्यंत पुण्य का कार्य है।

उन्होंने कमल सेवा संस्थान के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि निस्वार्थ भाव से की गई सेवा ही सच्ची शिवभक्ति है। ऐसे शिविर श्रद्धालुओं को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ समाज में सहयोग, संवेदना और सामाजिक एकता की भावना को भी मजबूत करते हैं।

सभी श्रद्धालुओं के सुख-समृद्धि की कामना

राज सिन्हा ने भगवान भोलेनाथ से सभी श्रद्धालुओं के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और मंगलमय जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि बाबा भोलेनाथ की कृपा सभी भक्तों पर सदैव बनी रहे।

बड़ी संख्या में मौजूद रहे श्रद्धालु

कार्यक्रम में कटोरिया की पूर्व विधायक निक्की हेंब्रम, कमल सेवा संस्थान के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, सचिव रवि सिन्हा, सह सचिव रंजय सिंह और संतोष यादव, उपाध्यक्ष सुशील साह, रंजीत साहनी, कोषाध्यक्ष राजू चौरसिया, राजेश रजक, श्यामल राहा, मनीष पांडे, कपिल पासवान सहित संस्थान के पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *