भारत में हुए सीजेपी विरोध प्रदर्शन के बाद अब पाकिस्तान में भी ‘कॉकरोच पार्टी’ नाम से एक नया राजनीतिक समूह सामने आया है। इस समूह को हाल ही में लॉन्च किया गया है और इसके इंस्टाग्राम पेज पर 1.12 लाख से अधिक फॉलोअर्स जुड़ चुके हैं।
यह समूह खुद को भ्रष्टाचार और पुराने राजनीतिक सिस्टम के खिलाफ युवाओं की आवाज बताता है। संगठन का कहना है कि पाकिस्तान जनता का है, किसी भ्रष्ट माफिया या रसूखदार वर्ग का नहीं। उनकी मांग है कि देश में पारदर्शी शासन, निष्पक्ष व्यवस्था और लोकतांत्रिक बदलाव लाया जाए।
इस बीच पाकिस्तान के गृहमंत्री मोहसिन नकवी ने भी युवाओं की बढ़ती नाराजगी पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि अगर व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ और युवा एकजुट हो गए, तो वे बड़े बदलाव ला सकते हैं।
मोहसिन नकवी ने कहा, “आप उन्हें युवा कहें, कॉकरोच कहें या कुछ भी कहें, अगर वे एक हो जाएं तो सबकुछ बदल सकते हैं। वे न्याय, मेरिट, रोजगार के अवसर और सभी के लिए समान अधिकार चाहते हैं।”
उन्होंने यह भी माना कि पाकिस्तान इस समय आर्थिक संकट, बढ़ते कर्ज, बेरोजगारी और हिंसा जैसी गंभीर समस्याओं का सामना कर रहा है। उनके अनुसार, युवाओं की मांगों को नजरअंदाज करना देश के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
हमें युवाओं की उम्मीदों को पूरा करना है: नकवी
बता दें कि नकवी ने अपनी ही सरकार से आगाह किया है कि इससे पहले कॉकरोच भड़कें. हमें उनकी उम्मीदों को पूरा करना होगा. उनकी मांगे आसान हैं. मेरिट के आधार पर नौकरियां और रोजगार के बेहतर मौके. हमें इस पर ध्यान देना चाहिए. नकवी ने अंदेशा जताते हुए कहा है कि कॉकरोच जैसा विद्रोह हो सकता है. हम अपने युवाओं को वह नहीं दे पा रहे हैं, जो वे चाहते हैं.
गृहमंत्री ने सार्वजनिक तौर पर माना है कि पाकिस्तान की मौजूदा शासन व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है. देश का 70 साल पुराना ढांचा पूरी तरह नाकाम साबित हुआ है. उन्होंने इसमें बदलाव की मांग की है.
नकवी ने यह सारी बातें इकोनॉमिस्ट समिट में कही है. इसके अलावा नकवी ने प्रशासनिक सुधारों में बड़े बदलाव की मांग की है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री घंटों काम करें, तब भी बिना सिस्टम रीसेट के स्थायी सुधार मुश्किल है.

