ट्राई के ड्राइव टेस्ट में संथाल परगना में जियो सबसे आगे, 182.22 Mbps औसत डाउनलोड स्पीड दर्ज

ट्राई के ड्राइव टेस्ट में संथाल परगना में जियो सबसे आगे, 182.22 Mbps औसत डाउनलोड स्पीड दर्ज

रांची: रिलायंस जियो ने भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) के इंडिपेंडेंट ड्राइव टेस्ट (IDT) में झारखंड के संथाल परगना क्षेत्र में सबसे तेज मोबाइल डाउनलोड स्पीड दर्ज करने का दावा किया है। कंपनी के अनुसार, देवघर, गोड्डा और दुमका सहित गोड्डा लोकसभा क्षेत्र में किए गए परीक्षण में जियो ने 182.22 एमबीपीएस की औसत डाउनलोड स्पीड हासिल की।

16 से 20 जून के बीच हुआ ट्राई का परीक्षण

कंपनी के अनुसार, ट्राई के कोलकाता क्षेत्रीय कार्यालय की देखरेख में 16 से 20 जून 2026 के बीच इंडिपेंडेंट ड्राइव टेस्ट किया गया। इस दौरान लगभग 486.7 किलोमीटर सिटी ड्राइव, 17 हॉटस्पॉट स्थानों और 2.1 किलोमीटर वॉक टेस्ट के जरिए 2जी, 3जी, 4जी और 5जी नेटवर्क पर वॉयस और डेटा सेवाओं का आकलन किया गया।

परीक्षण में देवघर, मधुपुर, सारठ, घोरमारा, हंसडीहा, नोनीहाट, गोड्डा, पत्थरगामा और बसंतराय जैसे क्षेत्रों को शामिल किया गया। वहीं एम्स देवघर, बाबा बैद्यनाथ धाम, गोड्डा बस स्टैंड और सदर अस्पताल देवघर जैसे प्रमुख स्थानों पर भी नेटवर्क की जांच की गई।

डाउनलोड स्पीड और कवरेज में बेहतर प्रदर्शन का दावा

रिलायंस जियो के अनुसार, परीक्षण के दौरान 64.42 प्रतिशत नमूनों में 100 एमबीपीएस या उससे अधिक डाउनलोड स्पीड दर्ज की गई, जो सभी ऑपरेटरों में सबसे अधिक रही।

कंपनी का यह भी दावा है कि नेटवर्क कवरेज के मामले में 67,940 नमूनों में केवल 1,643 खराब सिग्नल वाले नमूने दर्ज किए गए, जबकि सीमित सेवा (नो कवरेज) का कोई मामला सामने नहीं आया।

कॉल क्वालिटी में भी बेहतर प्रदर्शन

वॉयस कॉल गुणवत्ता के संबंध में जियो ने दावा किया कि परीक्षण के दौरान 486 कॉलों में केवल 4 कॉल-साइलेंस की घटनाएं दर्ज हुईं। वहीं कॉल रिटेंशन के मामले में 505 सफल कॉल स्थापित हुईं और केवल एक कॉल ड्रॉप दर्ज की गई।

अपलोड स्पीड के मामले में भी कंपनी ने 20.51 एमबीपीएस की औसत गति दर्ज होने का दावा किया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *