धनबाद में मुख्यमंत्री दाल-भात केंद्रों का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

धनबाद में मुख्यमंत्री दाल-भात केंद्रों का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

धनबाद: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने सोमवार को शहर के विभिन्न मुख्यमंत्री दाल-भात केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सदर अस्पताल, कोहिनूर मैदान, बरटांड़ बस स्टैंड समेत अन्य केंद्रों का दौरा कर भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता, बैठने की व्यवस्था और वितरण प्रणाली का जायजा लिया।

लाभार्थियों का डेटा संधारित करने के निर्देश

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने निर्देश दिया कि दाल-भात केंद्र में भोजन करने आने वाले प्रत्येक व्यक्ति का नाम, मोबाइल नंबर और आधार कार्ड नंबर सहित आवश्यक विवरण दर्ज किया जाए। उन्होंने कहा कि इससे योजना का लाभ वास्तविक और जरूरतमंद लोगों तक पारदर्शी तरीके से पहुंचाने में मदद मिलेगी।

भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता पर जोर

उपायुक्त ने केंद्र संचालकों को भोजन की गुणवत्ता, पौष्टिकता और स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने पीने के शुद्ध पानी की उपलब्धता, पर्याप्त बैठने की व्यवस्था और परिसर की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने को कहा।

नियमित निरीक्षण जारी रहेंगे

आदित्य रंजन ने कहा कि मुख्यमंत्री दाल-भात केंद्र योजना का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद लोगों को सम्मानजनक वातावरण में रियायती दर पर गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि योजना के संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और भविष्य में भी ऐसे औचक निरीक्षण लगातार जारी रहेंगे।

निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त सन्नी राज, जिला आपूर्ति पदाधिकारी पंकज कुमार तथा अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *