छात्र प्रदर्शन पर कांग्रेस का केंद्र पर निशाना, पवन खेड़ा ने अमित शाह से मांगा जवाब

छात्र प्रदर्शन पर कांग्रेस का केंद्र पर निशाना, पवन खेड़ा ने अमित शाह से मांगा जवाब

नीट पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में चल रहे छात्र प्रदर्शन के बीच कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ कई जगह सख्ती की जा रही है।

पवन खेड़ा ने बिहार के सिवान की एक घटना का जिक्र करते हुए दावा किया कि वहां छात्रों के खिलाफ कथित तौर पर AK-47 का इस्तेमाल किया गया। उन्होंने इस मामले पर चिंता जताते हुए कहा कि इसकी जांच होनी चाहिए।

खेड़ा ने कहा कि कांग्रेस ने राज्यसभा में भी यह मुद्दा उठाया है। उन्होंने मांग की कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सदन में आकर इस मामले पर जवाब दें और छात्रों के खिलाफ हुई कार्रवाई पर सरकार अपना पक्ष स्पष्ट करे.

उन्होंने आगे कहा, ‘हमारी मांग बिल्कुल वही है, जो हमला 20 तारीख को हुआ, वो आज तक पूरे देश में जारी है. बंगाल से लेकर बिहार तक हम देख रहे हैं कि पुलिस नौजवानों पर बहुत ज्यादा बर्बरता का इस्तेमाल कर रही है. देश के नौजवान हैं, देश की पुलिस है, देश के गृह मंत्री को जवाब तो देना होगा. 

खेड़ा ने कहा, सिवान में जो कार्रवाई हुई वो इस देश ने कभी नहीं देखी, जिम्मेदारी सरकार की है, रास्ता भी सरकार को निकालना है. वे आएं, सदन में आकर जवाब दें और बताएं कि पैलेट गन्स की जिम्मेदारी कौन ले रहा है?…”

जवाबदेही तय हो – नीरज डांगी

कांग्रेस सांसद नीरज डांगी ने कहा, ‘न केवल दिल्ली बल्कि देश के अन्य राज्यों में छात्रों के प्रति जो बर्बरतापूर्ण रवैया अपनाया जा रहा है, इसे लेकर हम विपक्षी दलों का सीधा-सीधा प्रश्न यही है कि जवाबदेही तय होनी चाहिए, क्योंकि केंद्रीय गृह मंत्री इन तमाम निर्देशों के लिए जिम्मेदार हैं और बिना निर्देश के सरकारी तंत्र या पुलिस विभाग किसी प्रकार का कोई निर्णय नहीं लेता है, तो जवाबदेही गृह मंत्रालय की बनती है. गृह मंत्री सदन में आएं, स्पष्ट करें, जवाब दें और छात्रों से माफी मांगें.’

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *