Dhanbad News: झारूडीह में भाजपा बरटांड़ मंडल ने किया ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण

Dhanbad News: झारूडीह में भाजपा बरटांड़ मंडल ने किया ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण

धनबाद: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बरटांड़ मंडल की ओर से झारूडीह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के विभिन्न मंडलों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। धनबाद विधायक राज सिन्हा भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से सुना ‘मन की बात’

झारूडीह में आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक संबोधन ‘मन की बात’ को सामूहिक रूप से सुना। कार्यक्रम के दौरान संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संदेशों पर चर्चा भी की।

विधायक राज सिन्हा ने कही यह बात

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक राज सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रत्येक महीने के अंतिम रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम के माध्यम से देशवासियों से संवाद करते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की कोशिश रहती है कि जिले के विभिन्न बूथों पर सामूहिक श्रवण कार्यक्रम आयोजित कर अधिक से अधिक लोगों तक प्रधानमंत्री का संदेश पहुंचाया जाए।

हर घर तिरंगा और स्वदेशी उत्पाद अपनाने की अपील

राज सिन्हा ने कहा कि इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने की अपील की है। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से स्वदेशी हैंडलूम और हैंडीक्राफ्ट उत्पादों की खरीदारी कर स्थानीय कारीगरों और शिल्पकारों को प्रोत्साहित करने का भी आह्वान किया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *