नीट पेपर लीक मामले को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और कई लोग इसे जेन जी की बड़ी जीत बता रहे हैं।
इसी बीच अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने भी सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह खुशी से डांस करती नजर आ रही हैं।
वीडियो में सोनाक्षी ने मजाकिया अंदाज में कहा कि पहले वह जेन जी को हल्के में लेती थीं, लेकिन अब उन्हें लगता है कि इस पीढ़ी ने अपनी ताकत दिखा दी है। उन्होंने जेन जी की तारीफ करते हुए उनके समर्थन में अपनी खुशी जाहिर की।

वीडियो के अंत में सोनाक्षी सिन्हा कान पकड़कर उठक-बैठक भी करती नजर आती हैं। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
सोनाक्षी ने जेन जी को किया सैल्यूट
इतना ही नहीं, सोनाक्षी सिन्हा अपनी वीडियो में आगे लिखती हैं, ‘दोबारा कभी नहीं. सैल्यूट…सैल्यूट. मेरी ओर देखो अब मैं भी जेन जी बनना चाहती हूं. आप लोगों ने क्या कर दिया है यार. ये अविश्वसनीय है.’ इसके साथ ही सोनाक्षी ने कैप्शन भी लिखा, ‘सॉरी मेरे कहने मतलब क्या था कि मुझे तुम पर गर्व है. थैक्यू. मिलेनियल सेठिया गई है.
वहीं, सोनाक्षी सिन्हा के वीडियो पर भी लोगों ने जमकर रिएक्शन्स दिए. उनके वीडियो पर अहान कुमरा, विशाल ददलानी, अलाया फर्नीचरवाला जैसे कई सेलेब्स ने भी प्रतिक्रिया दी. फैंस भी इस पर खूब कमेंट्स कर रहे हैं और सोनाक्षी की तारीफ करते हुए खूब फन कर रहे हैं. उनका वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया है.
बता दें कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद लोगों ने जमकर रिएक्शन दिए हैं. इसमें प्रकाश राज जैसे कलाकारों के नाम शामिल है, जिन्होंने जेन जी की इस जीत को एन्जॉय किया.

