फ्रांस का बड़ा फैसला, 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगाया प्रतिबंध

फ्रांस का बड़ा फैसला, 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगाया प्रतिबंध

फ्रांस सरकार ने 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है। सरकार का कहना है कि यह फैसला बच्चों की मानसिक और भावनात्मक सेहत की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

90 प्रतिशत बच्चे इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फ्रांस की स्वास्थ्य एजेंसी का कहना है कि 12 से 17 साल के करीब 90 प्रतिशत बच्चे हर दिन स्मार्टफोन के जरिए इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं। इनमें से आधे से ज्यादा बच्चे रोज 2 से 5 घंटे तक मोबाइल पर समय बिताते हैं।

विशेषज्ञों का मानना है कि सोशल मीडिया का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल बच्चों के आत्मविश्वास पर बुरा असर डाल सकता है। इससे उनके व्यवहार और मानसिक स्वास्थ्य में भी कई नकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

इन्हीं चिंताओं को देखते हुए फ्रांस सरकार ने 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर रोक लगाने का फैसला किया है।

नए कानून से क्या होगा फायदा

आपको बता दें कि नए नियमों के तहत सितंबर से 15 साल से कम उम्र के बच्चे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नया अकाउंट नहीं बना सकेंगे. वहीं, पहले से मौजूद ऐसे अकाउंट्स पर जनवरी से पूरी तरह रोक लागू कर दी जाएगी. ये नियम कई फेमश प्लेटफॉर्म जैसे Instagram से लेकर WhatsApp और Facebook तक पर भी लागू होता है. साथ ही कई सारे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म भी इस नए नियम के दायरे में आते हैं.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फ्रांस से पहले 2024 में ऑस्ट्रेलिया 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया अकाउंट पर प्रतिबंध लगाने वाला पहला देश बना था.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *