GM अनिल कुमार खंडेलवाल ने पारसनाथ स्टेशन का किया निरीक्षण…

धनबाद (DHANBAD) पूर्व मध्य रेलवे महाप्रबंधक अनिल कुमार खंडेलवाल द्वारा शनिवार दिनांक 03.02.2024 को धनबाद मंडल के पारसनाथ स्टेशन का निरीक्षण कर यात्री सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत जारी स्टेशन के पुनर्विकास कार्य की प्रगति की समीक्षा भी की । इस अवसर पर धनबाद के मंडल रेल प्रबंधक श्री कमल किशोर सिन्हा भी उपस्थित थे।

इसके पहले कल मध्य रात्रि में ECR महाप्रबंधक अनिल कुमार खंडेलवाल द्वारा मानपुर-गया रेलखंड का औचक निरीक्षण किया गया । इस दौरान उन्होंने मानपुर के निकट समपार संख्या 67स्पेशल का निरीक्षण किया एवं संरक्षा से जुड़े सभी पहलुओं का जायजा लिया । साथ ही उन्होंने रेलवे ट्रैक की पेट्रोलिंग कर रहे गैंगमैन से संरक्षा के संबंध में पूछताछ की और प्रतिकूल परिस्थिति में भी अपनी जिम्मेवारियों के प्रति सजग रहने पर महाप्रबंधक ने उनकी प्रशंसा भी की।

महाप्रबंधक द्वारा कल ही देर रात्रि गया जंक्शन स्थित ट्रैक मेंटेनेंस मशीन का अवलोकन भी किया गया । साथ ही उन्होंने गया जंक्शन पर क्रू-लॉबी एवं संयुक्त रनिंग रूम का निरीक्षण किया एवं रेलकर्मियों से संरक्षित रेल परिचालन के संबंध में पूछताछ की । ईसीआर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने दी जानकारी,।।

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *