सलमान खान की छात्रों से अपील- प्रदर्शन खत्म कर घर लौटें, सोनम वांगचुक से भी अनशन तोड़ने का आग्रह

सलमान खान की छात्रों से अपील- प्रदर्शन खत्म कर घर लौटें, सोनम वांगचुक से भी अनशन तोड़ने का आग्रह

मुंबई: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने एक बार फिर छात्रों के प्रदर्शन को लेकर सोशल मीडिया पर अपनी बात रखी है। इससे पहले उन्होंने छात्रों पर हुए लाठीचार्ज पर दुख जताते हुए उनका समर्थन किया था। अब उन्होंने एक नई पोस्ट में छात्रों से प्रदर्शन खत्म कर अपने घर लौटने की अपील की है।

सलमान खान ने अपने संदेश में कहा कि छात्र देश का भविष्य हैं और उनकी पढ़ाई व सुरक्षा सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। उन्होंने एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक से भी अपना अनशन समाप्त करने की अपील की।

इसके साथ ही सलमान ने उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पेपर लीक मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे। पिछले 24 घंटों में यह दूसरा मौका है, जब सलमान खान ने छात्रों के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है।

‘पढ़ाई और सुरक्षा, दोनों ही पहली प्राथमिकता हैं

सलमान खान ने X पर लिखा, ‘पढ़ाई और सुरक्षा, दोनों ही मामलों में छात्र हमारी पहली प्राथमिकता हैं, इसलिए उन्हें और उनके माता-पिता को चिंता करने की जरूरत नहीं है। माननीय प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया है और मुझे यकीन है कि वो इस पेपर लीक के लिए जिम्मेदार सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे। इसलिए छात्रों मेरी गुजारिश है कि आप प्लीज अपने माता-पिता के पास और अपने घर लौट जाइए।’

सलमान ने अनशन खत्म करने की अपील की

सलमान ने फिर सोनम वांगचुक से भी अपना अनशन खत्म करने और उपवास तोड़ने की अपील की। साथ ही कहा कि वह अपने जज्बे को किसी और दिन के लिए बचाकर रखें। उन्होंने लिखा, ‘सोनम, बस हो गया। इसे और आगे मत बढ़ाओ। अगर जरूरत पड़ी तो इस जज़्बे को किसी और दिन के लिए बचाकर रखना (हालांकि मुझे नहीं लगता कि ज़रूरत पड़ेगी) और कुछ खा-पी लो। अगर चाहो तो मैं घर से खाना भेज दूंगा।’

सलमान के इस पोस्ट पर लोगों के काफी रिएक्शन आ रहे हैं। बल्कि अब वो एक्टर से गुजारिश कर रहे हैं कि वो भी जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में छात्रों के साथ आएं। लोगों का कहना है कि छात्रों को उनके जैसे मोटिवेशनल स्पीकर की जरूरत है।



Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *