नितिन गडकरी और टोयोटा से जुड़ी कथित भ्रामक पोस्ट पर 4 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के खिलाफ FIR

नितिन गडकरी और टोयोटा से जुड़ी कथित भ्रामक पोस्ट पर 4 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के खिलाफ FIR

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, टोयोटा और इथेनॉल से जुड़ी कथित भ्रामक जानकारी सोशल मीडिया पर फैलाने के आरोप में नागपुर शहर साइबर पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने इस मामले में चार सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

यह मामला बीजेपी सोशल मीडिया सेल, नागपुर शहर के अध्यक्ष शिशिर त्रिपाठी की शिकायत पर दर्ज किया गया है. शिकायत के आधार पर नागपुर शहर साइबर पुलिस थाने में यूट्यूबर मनीष कश्यप और इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर देसी बॉयज (desi_boysncr), हर्षित राठी तथा अंकलेश इनवाते (akkaspeaks) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

एफआईआर के अनुसार, आरोप है कि इन सभी ने अपने यूट्यूब और इंस्टाग्राम खातों से इथेनॉल और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को लेकर ऐसे वीडियो और पोस्ट साझा किए, जिनमें भ्रामक और तथ्यहीन जानकारी प्रकाशित की गई. शिकायत में कहा गया है कि इन सामग्रियों से लोगों के बीच भ्रम फैलने और सरकार की छवि प्रभावित होने की आशंका है.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *