बॉक्स ऑफिस पर ‘धमाल-4’ शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के पहले दिन से ही फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और इसकी कमाई लगातार बढ़ रही है।
अब फिल्म के पांचवें दिन के शुरुआती कलेक्शन के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। सोमवार के मुकाबले मंगलवार को ‘धमाल-4’ की कमाई में अच्छा उछाल देखने को मिला। फिल्म की मजबूत कमाई ने बॉक्स ऑफिस की रेस को और दिलचस्प बना दिया है।
फिल्म ने 22.5 करोड़ और 28.5 करोड़ का बिजनेस
10 जुलाई को रिलीज हुई अजय देवगन-रितेश देशमुख स्टारर फिल्म ‘धमाल-4’ ने 14 करोड़ से ओपनिंग ली थी। शनिवार को फिल्म ने 22.5 करोड़ और रविवार को 28.5 करोड़ का सॉलिड बिजनेस घरेलू बॉक्स ऑफिस पर लिया। हालांकि, सोमवार को वर्किंग डेज की वजह से फिल्म के कदम थोड़े लड़खड़ाए और ‘धमाल-4’ के खाते में 8.75 करोड़ रुपए आए।
सैकनिल्क डॉट कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंगलवार को फिल्म की कमाई में 8.6 पर्सेट की ग्रोथ देखने को मिली और मूवी ने अभी तक 9.50 करोड़ का सिंगल डे पर कलेक्शन किया।
‘वेलकम टू द जंगल’ की तरह धमाल 4 भी दुनियाभर में तो 100 करोड़ का आंकड़ा 4 दिन में ही पार कर चुकी है और अब ये घरेलू बॉक्स ऑफिस पर भी इस क्लब में शामिल होने के लिए तैयार है। धमाल 4 का अभी तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर नेट कलेक्शन 83.25 करोड़ तक का हुआ है। इस फिल्म को 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए महज 17 करोड़ रुपए की कमाई और करनी है।
फिल्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज होगी
वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर जहां ‘धमाल 4’ ने अभी तक 115.44 करोड़ का कलेक्शन किया है, तो वहीं ओवरसीज मार्केट में मूवी की कमाई 16 करोड़ तक की हुई है। समीक्षकों से भले ही ‘धमाल-4’ को अच्छा रिस्पांस नहीं मिला है, लेकिन सिनेमाघरों में इसे भर-भरकर दर्शक मिल रहे हैं। सिनेमाघरों के बाद यह फिल्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज होगी।

