धनबाद के सिंदरी स्थित एसीसी गेट के समीप संकट मोचन हनुमान मंदिर प्रांगण में भव्य माता रानी जागरण कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर माता रानी की आराधना की और भक्ति गीतों का आनंद लिया।

जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने की पूजा-अर्चना
कार्यक्रम में धनबाद के उप महापौर अरुण चौहान एवं भाजपा नेत्री तारा देवी ने शामिल होकर माता रानी के दर्शन किए। उन्होंने क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर सिंदरी एसडीपीओ प्रकाश चंद्र महतो, सिंदरी थाना प्रभारी राजेश कुमार, बलियापुर थाना प्रभारी सहित कई प्रशासनिक अधिकारी और स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु
जागरण कार्यक्रम में महिलाओं, युवाओं, बच्चों और बुजुर्गों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पूरी रात भक्ति संगीत और माता रानी के भजनों से मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में सराबोर रहा।
महाभोग प्रसाद का हुआ वितरण
कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं के बीच महाभोग प्रसाद का वितरण किया गया। आयोजन को सफल बनाने में पंकज सिंह, राम कुमार (विक्रम) सहित आयोजन समिति के सदस्यों और स्थानीय लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

