बलूचिस्तान को लेकर सोशल मीडिया पर एक लेटर तेजी से वायरल हो रहा है। इस लेटर में दावा किया गया है कि बलूचिस्तान ने खुद को पाकिस्तान से अलग एक स्वतंत्र देश ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ घोषित कर दिया है।
वायरल बयान में कहा गया है कि बलूचिस्तान की सेना ने क्षेत्र के करीब 85 प्रतिशत हिस्से पर नियंत्रण हासिल कर लिया है। साथ ही नए देश का झंडा, राष्ट्रगान, नई करेंसी और प्रशासनिक व्यवस्था लागू करने का भी दावा किया गया है।
लेटर में यह भी कहा गया है कि नई सरकार के पास खनिज संसाधनों, गैस क्षेत्रों और कोयला खदानों का पूरा नियंत्रण है। इसके अलावा दावा किया गया है कि पाकिस्तान की सुरक्षा एजेंसियों के कई अधिकारियों और कर्मचारियों ने इस्तीफा देकर बलूचिस्तान का समर्थन किया है।
बलूचिस्तान में लंबे समय से चल रहा है तनाव
बलूचिस्तान में लंबे समय से तनाव चल रहा है. पाकिस्तान के खिलाफ कई बार विरोध प्रदर्शन भी हुआ. बलूचिस्तान के लोगों ने आसिम मुनीर और शहबाज शरीफ के खिलाफ नारेबाजी भी की. अब बलूचिस्तान के खुद के आजाद घोषित करने के बाद पाक का सिरदर्द और ज्यादा बढ़ गया है.
अहम बात यह भी है कि वायरल लेटर के दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. इसके साथ ही अभी तक किसी प्रमुख अंतरराष्ट्रीय संस्था या मान्यता प्राप्त सरकार ने बलूचिस्तान को एक स्वतंत्र देश के रूप में मान्यता देने की घोषणा नहीं की है.
जानकारी के मुताबिक बलूचिस्तान में पिछले कुछ महीन में हिंसा बढ़ी है. यहां जातीय बलूच विद्रोही और तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के आतंकवादी सुरक्षा बलों को निशाना बना रहे हैं. पांच जुलाई से अब तक 109 आतंकवादी मारे गए हैं, जिनमें 71 आतंकवादी ऑपरेशन शाबान के दौरान मारे गए. यह अभियान पाकिस्तान सेना, फ्रंटियर कोर (एफसी) और बलूचिस्तान पुलिस ने मिलकर चलाया था. हालांकि अब स्थिति और ज्यादा बदल गई है.

