धनबाद पहुंचे प्रमण्डलीय आयुक्त विजय कुमार गुप्ता, आज राजस्व और SIR 2026 की करेंगे समीक्षा

धनबाद पहुंचे प्रमण्डलीय आयुक्त विजय कुमार गुप्ता, आज राजस्व और SIR 2026 की करेंगे समीक्षा

धनबाद: उत्तरी छोटानागपुर प्रमण्डल, हजारीबाग के प्रमण्डलीय आयुक्त विजय कुमार गुप्ता सोमवार सुबह धनबाद पहुंचे। धनबाद सर्किट हाउस पहुंचने पर अनुमंडल दंडाधिकारी लोकेश बारंगे ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

गार्ड ऑफ ऑनर से किया गया सम्मान

प्रमण्डलीय आयुक्त के आगमन पर जिला प्रशासन की ओर से उन्हें औपचारिक रूप से गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति रही।

समाहरणालय में होगी समीक्षा बैठक

प्रमण्डलीय आयुक्त विजय कुमार गुप्ता धनबाद समाहरणालय में आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में जिले के राजस्व संग्रहण, राजस्व न्यायालयों के लंबित मामलों, आंतरिक संसाधनों की स्थिति तथा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR 2026) की प्रगति की समीक्षा की जाएगी।

बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी अपने-अपने विभागों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। समीक्षा के दौरान योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और समयबद्ध निष्पादन पर भी चर्चा होने की संभावना है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *