DU PG Admission 2026: तीसरे राउंड का शेड्यूल बदला, सीट एक्सेप्टेंस, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फीस की नई तारीखें जारी

DU PG Admission 2026: तीसरे राउंड का शेड्यूल बदला, सीट एक्सेप्टेंस, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फीस की नई तारीखें जारी

दिल्ली यूनिवर्सिटी ने 2026-27 सेशन के लिए PG एडमिशन के तीसरे राउंड के टाइम-टेबल में बदलाव किया है. यूनिवर्सिटी ने शनिवार, 12 जुलाई को अपने एडमिशन पोर्टल पर नया कैलेंडर जारी किया, जिसमें सीट Accept करने, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फीस जमा करने की नई तारीखें बताई गई हैं. 

बता दें कि यह बदलाव इसलिए किया गया क्योंकि CW, स्पोर्ट्स और वार्ड कोटे के तहत आने वाले सुपरन्यूमेररी सीटों के एलोकेशन का काम समय पर पूरा नहीं हो पाया था. इसलिए नई समय-सारणी के अनुसार, जिन कैंडिडेट्स को तीसरे राउंड में सीट अलॉट हुई है, उन्हें 13 जुलाई 2026 की रात 11:59 बजे तक एडमिशन पोर्टल के जरिए अपनी सीट Accept करनी होगी.

एडमिशन कन्फर्म करने की आखिरी तारिख है 15 जुलाई

सीट Accept करने के बाद संबंधित डिपार्टमेंट, सेंटर और कॉलेज उन आवेदनों की जांच और मंजूरी देंगे, यह प्रक्रिया 14 जुलाई की रात 11:59 बजे तक चलेगी. जिन कैंडिडेट्स के एडमिशन को मंजूरी मिल जाएगी, उन्हें आखिर में 15 जुलाई की रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन फीस जमा करके अपना एडमिशन कन्फर्म करना होगा.  यूनिवर्सिटी ने सभी चुने गए कैंडिडेट्स से कहा है कि वो इन नई तारीखों का ध्यान से पालन करें, ताकि उनका एडमिशन प्रोसेस बिना किसी रुकावट के पूरा हो सके.

यूनिवर्सिटी ने यह भी साफ किया है कि तीसरे राउंड के पूरा होने के बाद अगर कुछ सीटें अब भी खाली रह जाती हैं, तो पोस्टग्रेजुएट सीट एलोकेशन के लिए आगे और राउंड भी शुरू किए जा सकते हैं. यह पूरा बदलाव इसलिए किया गया है ताकि सभी कैटेगरी के तहत एडमिशन प्रोसेस आपस में तालमेल बनाकर चले और किसी भी योग्य कैंडिडेट को इससे कोई नुकसान न हो.

DU के ऑफिशियल एडमिशन पोर्टल को चेक करते रहें

वहीं यूनिवर्सिटी ने सभी कैंडिडेट्स को सलाह दी है कि वो नियमित रूप से DU के ऑफिशियल एडमिशन पोर्टल को चेक करते रहें, ताकि उन्हें खाली सीटों, आगे होने वाले एलोकेशन राउंड और काउंसलिंग से जुड़ी हर जानकारी समय पर मिलती रहे. 

PG एडमिशन के साथ-साथ दिल्ली यूनिवर्सिटी में अंडरग्रेजुएट एडमिशन का काम भी कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम यानी CSAS के जरिए चल रहा है, जो 2026-27 एकेडमिक सेशन के लिए किया जा रहा है.

यूनिवर्सिटी की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक अब तक 1.90 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स ने अंडरग्रेजुएट एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया है, जबकि इनमें से 1,64,098 कैंडिडेट्स अपनी प्रोग्राम और कॉलेज प्रेफरेंस भरकर फेज-2 का काम पूरा कर चुके हैं.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *