धनबाद। विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण (SIR 2026) अभियान के तहत धनबाद जिले में मतदाता सूची के अद्यतन का कार्य तेजी से जारी है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आदित्य रंजन के निर्देशानुसार अब तक 14,99,364 मतदाताओं को एन्यूमरेशन फॉर्म (EF) वितरित किए जा चुके हैं, जबकि 3,68,949 फॉर्म का डिजिटाइजेशन सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है।
सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में अभियान जारी
जिला प्रशासन के अनुसार जिले के सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में ईएफ वितरण का कार्य लगातार चल रहा है। विधानसभावार वितरण का विवरण इस प्रकार है—
- सिंदरी: 3,06,792
- निरसा: 2,71,932
- टुंडी: 2,65,759
- धनबाद: 2,64,029
- बाघमारा: 2,18,402
- झरिया: 1,72,450
कुल मिलाकर 14,99,364 मतदाताओं तक ईएफ पहुंचाए जा चुके हैं।
3.68 लाख फॉर्म का डिजिटाइजेशन पूरा
प्रशासन के अनुसार अब तक 3,68,949 ईएफ डिजिटल रूप से दर्ज किए जा चुके हैं। विधानसभावार डिजिटाइजेशन की स्थिति इस प्रकार है—
- निरसा: 96,251
- सिंदरी: 86,171
- टुंडी: 67,386
- बाघमारा: 49,825
- धनबाद: 36,461
- झरिया: 32,855
मतदान केंद्रों का लगातार हो रहा निरीक्षण
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि अभियान को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए सभी विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ERO) और सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (AERO) लगातार मतदान केंद्रों का भ्रमण कर कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। प्रशासन का लक्ष्य निर्धारित समय सीमा के भीतर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को सफलतापूर्वक पूरा करना है।

