राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रगान को लेकर गृह मंत्रालय का नया निर्देश, सही शब्द और उच्चारण का करना होगा पालन

राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रगान को लेकर गृह मंत्रालय का नया निर्देश, सही शब्द और उच्चारण का करना होगा पालन

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रगान को लेकर नया निर्देश जारी किया है। मंत्रालय ने कहा है कि इन्हें गाते या बजाते समय हमेशा आधिकारिक और सही शब्दों का ही इस्तेमाल किया जाए। निर्देश में यह भी कहा गया है कि राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रगान का निर्धारित पाठ, सही लिपि और शुद्ध उच्चारण का हर हाल में पालन किया जाए।

गृह मंत्रालय ने यह आदेश सभी केंद्रीय सरकारी कार्यालयों और राज्यपालों के कार्यालयों को भेजा है। साथ ही राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रगान से जुड़े पहले से लागू नियमों का सख्ती से पालन करने को कहा है


कब और कहां बजा सकते है राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रगान

मंत्रालय ने कहा कि उसके आदेशों में उन सभी अवसरों की विस्तृत सूची दी गई है, जिन पर भारत का राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रगान ‘गाया या बजाया जाएगा’ और उन अवसरों का भी जिक्र है, जब इन्हें ‘गाया या बजाया जा सकता है’।

9 जुलाई के आदेश में कहा गया है कि राष्ट्रीय गीत निम्नलिखित मौकों पर गाया जाएगा-नागरिक सम्मान समारोहों; औपचारिक राजकीय समारोहों और सरकार की ओर से आयोजित अन्य कार्यक्रमों में राष्ट्रपति के आगमन और उनके प्रस्थान के समय; और राष्ट्रपति की ओर से ऑल इंडिया रेडियो और टेलीविजन के माध्यम से राष्ट्र को संबोधित करने से ठीक पहले और इसके तुरंत बाद।

  • इसे राज्य के भीतर औपचारिक राजकीय समारोहों में राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश के उपराज्यपाल के आगमन के समय और ऐसे समारोहों से उनके प्रस्थान के समय बजाया जाएगा। इसके अलावा, जब राष्ट्रीय ध्वज को परेड में लाया जाता है, तब भी इसे बजाया जाएगा।
  • आदेश में कहा गया है, ‘यह ध्यान देने योग्य बात है कि राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रगान को गाते या बजाते समय उनके सही लिपि/पाठ तथा शब्दों के स्पष्ट उच्चारण का सख्ती से पालन किया जाना चाहिए।’ इसमें कहा गया है कि मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर सही पाठ और उच्चारण संबंधी मार्गदर्शिका उपलब्ध कराई है। इसमें कहा गया है कि राष्ट्रीय गीतभारत सरकार की ओर से जारी किए गए विशेष आदेशों के तहत किसी अन्य अवसर पर भी बजाया जायेगा।
  • आदेश में कहा गया है, ‘कुछ राज्यों में राष्ट्रगान/राष्ट्रीय गीत के साथ-साथ राज्य गीत भी गाया और बजाया जाता है। यह कहा गया है कि जब भी किसी राज्य गीत को राष्ट्रीय गीत/राष्ट्रगान के साथ गाया या बजाया जाए, तो राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रगान दोनों को साथ में गाया या बजाया जाएगा; और पहले राष्ट्रीय गीत गाया या बजाया जाएगा, उसके बाद राष्ट्रगान होगा।’

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *