जहानाबाद में रेलवे की बिजली लाइन पर हाथ साफ, हाई टेंशन तार चोरी से 3 घंटे तक रुकी ट्रेनों की आवाजाही

जहानाबाद में रेलवे की बिजली लाइन पर हाथ साफ, हाई टेंशन तार चोरी से 3 घंटे तक रुकी ट्रेनों की आवाजाही

बिहार में कभी पुल-पुलियों की चोरी तो कभी मोबाइल टावर गायब होने जैसी घटनाएं अक्सर सुर्खियों में रही हैं। इन अजीबोगरीब मामलों ने न सिर्फ लोगों को हैरान किया, बल्कि राज्य की कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था पर भी कई सवाल खड़े किए हैं।

हाई टेंशन ओवरहेड तार हुआ चोरी

बिहार के जहानाबाद में रेलवे लाइन से 25 हजार वोल्ट की बिजली सप्लाई वाली हाई टेंशन ओवरहेड तार ही चोरी हो गए. करीब 35 मीटर तार गायब होने के कारण इस व्यस्त रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन लगभग 3 घंटे तक बाधित रहा और कई महत्वपूर्ण ट्रेनें प्रभावित हुईं.

जानकारी के मुकाबिक यह घटना पटना-गया रेलखंड के मदारपुर रेलवे गुमटी के समीप की है, जिसने रेलवे सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

मामले की गहन जांच शुरू

घटना की जानकारी मिलते ही रेल महकमे में हड़कंप मच गया और मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया. सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस, आरपीएफ और जीआरपी के वरिष्ठ अधिकारी जहानाबाद पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की गहन जांच शुरू कर दी.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *