जामुड़िया के 7 नंबर वार्ड की कुछ महिलाओं के अन्नपूर्णा भंडार योजना के पैसे अकाउंट में नहीं आने पर वो आज 1 नंबर बोरो ऑफिस में डेपुटेशन देने पहुंचीं।
उन्होंने बोरो ऑफिस के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर अपरेश घोष से शिकायत की कि उन्होंने अन्नपूर्णा भंडार का फॉर्म ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरह से भरा है, फिर भी उनके खाते में पैसा क्यों नहीं आया।
इस पर अपरेश बाबू ने महिलाओं को बताया कि इस मामले की जांच के लिए एक इन्क्वायरी टीम आएगी। टीम जांच करके रिपोर्ट देगी, तभी सही जानकारी मिल पाएगी।
उन्होंने महिलाओं को ये भी बताया कि यहां जितने भी फॉर्म जमा हुए हैं, सबको जिला शासक के ऑफिस भेजे गए हैं I
“न्यूज़ ANP के लिए पश्चिम बंगाल से अतीकुर रहमान की रिपोर्ट”

