दिल्ली को मिलीं 300 नई इलेक्ट्रिक बसें, अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी; सफर होगा और आसान

दिल्ली को मिलीं 300 नई इलेक्ट्रिक बसें, अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी; सफर होगा और आसान

दिल्ली के आरके पुरम स्थित सेंट्रल पार्क में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को 300 नई इलेक्ट्रिक बसों का लोकार्पण किया। उन्होंने प्रतीकात्मक रूप से 11 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

अमित शाह ने ‘मिशन 70 लाख’ पौधरोपण अभियान की शुरुआत की

इस दौरान अमित शाह ने ‘मिशन 70 लाख’ पौधरोपण अभियान की भी शुरुआत की। अभियान के तहत ‘एक पेड़ मां के नाम’ पहल से करीब 2 लाख लोगों को जोड़ा जाएगा। वहीं, दिल्ली के 250 वार्ड और 70 विधानसभा क्षेत्रों में जनभागीदारी के साथ पौधे लगाए जाएंगे। सभी पौधों की जियो-टैगिंग की जाएगी, ताकि उनकी निगरानी हो सके और नुकसान होने पर नए पौधे लगाए जा सकें

बजट का 22 प्रतिशत हिस्सा ग्रीन कवर के लिए रखा

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि केंद्र और राज्य जब मिलकर काम करते हैं तो बड़े से बड़ा लक्ष्य भी कठिन नहीं रह जाता। हमारे संस्कार सिखाते हैं कि प्रकृति से लेने से पहले उसका सम्मान करना होता है। विकास और पर्यावरण एक दूसरे के विरोधी नहीं, पर्याय हैं। हमने सरकार बनने के बाद लगातार ग्रीन कवर बढ़ाने पर काम किया।

बजट का 22 प्रतिशत हिस्सा ग्रीन कवर के लिए रखा। दिल्ली में हम 100 ऑक्सीजन पार्क बनाएंगे, जिनमें से 11 का काम शुरू भी हो चुका है। पेड़ केवल लगाए ना जाएं, बचाए भी जाएं। इसके लिए आरडब्ल्यूए और संस्थाओं को बजट भी दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केवल पौधों से प्रदूषण पर वार नहीं होगा, बल्कि इलेक्ट्रिक व्हीकल पर जोर दिया जा रहा है। गृहमंत्री ने आज 300 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *