राहुल गांधी की न्याय यात्रा को पूरे देश में भरपुर समर्थन मिल रहा है…

पाकुड़(PAKUR) पाकुड़ राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा से केंद्र की मोदी सरकार घबरा गयी है। इसलिए गैर भाजपा शाषित सरकारों को गिराने, विपक्षी दलो के नेताओं को परेशान करने के लिए केंद्रीय एजेंसियों को हथियार के रूप में इस्तेमाल करने का काम किया जा रहा है। राहुल गांधी की न्याय यात्रा को पूरे देश में भरपुर समर्थन मिल रहा है। आगामी दो फरवरी को पश्चिम बंगाल के वीरभुम के रास्ते झारखंड की सीमा में राहुल गांधी प्रवेश करेंगे

राहुल गांधी की पाकुड़ के नसीपुर गांव में आयोजित जनसभा ऐतिहासिक होगी। उक्त बातें कांग्रेस भवन में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में कांग्रेस पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता ज्योति सिंह ने कही। कांग्रेस प्रवक्ता श्री सिंह ने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा में राहुल गांधी का मुख्य फोकस देश की सामाजिक और आर्थिक व्यवस्था पर है। उन्होने कहा कि आरएसएस एवं बीजेपी के लोगो ने कुछ व्यापारिक घरानो को लाभ पहुंचाने का काम किया है जिसके चलते गरीब और गरीब होते जा रहे है।

श्री सिंह ने कहा कि सबको आर्थिक मदद मिले और समाज का तानाबाना बना रहे इसी मकसद से राहुल गांधी ने न्याय यात्रा शुरू की है। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि 95 प्रतिशत सीबीआई और ईडी विपक्षियों के विरूद्ध जांच कर रही है।

उन्होने कहा कि आयुष्मान भारत, द्वारिका एक्सप्रेस, टोल नियमो का उलंघन एवं ग्रामीण विकास विभाग के पेंशन राशि आदि मामले में बरती गयी अनियमितता की जांच ईडी और सीबीआई से केंद्र सरकार क्यों नही करवा रही जबकि कैग की रिपोर्ट में इन सभी मामलो में अनियमितता बरतने की ओर इशारा किया है।

उन्होने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के शासनकाल में आर्थिक अनियमितता को बढ़ावा देने का काम किया जा रहा है।बाइट कांग्रेस पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता ज्योति सिंह

NEWS ANP के लिए पाकुड़ से जयदेव की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *