ढुल्लू महतो–अरूप चटर्जी विवाद में नया मोड़, विधायक को प्रिंस खान के नाम से धमकी, कल होगी FIR

ढुल्लू महतो–अरूप चटर्जी विवाद में नया मोड़, विधायक को प्रिंस खान के नाम से धमकी, कल होगी FIR

धनबाद : सांसद ढुल्लू महतो और विधायक अरूप चटर्जी के बीच जारी राजनीतिक विवाद अब नया मोड़ लेता दिखाई दे रहा है। विधायक अरूप चटर्जी ने दावा किया है कि उन्हें कुख्यात अपराधी प्रिंस खान के नाम से फोन पर 24 घंटे के भीतर अंजाम भुगतने की धमकी दी गई है

बताया जा रहा है कि करीब 28 घंटे पहले आयोजित प्रेस वार्ता में विधायक अरूप चटर्जी ने आरोप लगाया था कि सांसद ढुल्लू महतो के कुख्यात अपराधी प्रिंस खान से संबंधों की जांच होनी चाहिए। इसके बाद उन्हें धमकी भरा फोन आने का दावा किया गया।

सूत्रों के अनुसार, इस पूरे घटनाक्रम के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। विधायक फिलहाल रांची में हैं और उन्होंने मुख्यमंत्री, डीजीपी तथा धनबाद के एसएसपी को मामले की जानकारी दे दी है। बताया गया है कि शनिवार को वे प्रशासन को लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू करेंगे।

इधर, भाकपा (माले) के कार्यकर्ताओं ने भी प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और विधायक की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। विधायक अरूप चटर्जी की ओर से धमकी को लेकर दी गई प्रतिक्रिया का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

नोट: यह खबर संबंधित पक्षों के दावों और उपलब्ध जानकारी पर आधारित है। धमकी और आरोपों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *