यूएस-ईरान तनाव के बीच बंद हुई उड़ानें फिर शुरू, एयर इंडिया एक्सप्रेस ने दी बड़ी खुशखबरी

यूएस-ईरान तनाव के बीच बंद हुई उड़ानें फिर शुरू, एयर इंडिया एक्सप्रेस ने दी बड़ी खुशखबरी

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने के बाद एयर इंडिया एक्सप्रेस ने ओमान और कुवैत के लिए अपनी उड़ान सेवाएं दोबारा शुरू कर दी हैं। गुरुवार (2 जुलाई) से एयरलाइन ने वेस्ट एशिया के कई रूटों पर फ्लाइट संचालन फिर से शुरू करने का ऐलान किया।

अमेरिका-ईरान संघर्ष के दौरान मिसाइल और ड्रोन हमलों की वजह से मिडिल ईस्ट में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई थी। इसी कारण कई अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस ने अपनी उड़ानों पर अस्थायी रोक लगा दी थी।

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बताया कि कोझिकोड से ओमान के सलालाह के लिए गुरुवार से उड़ान शुरू हो गई है। वहीं कोझिकोड से कुवैत के लिए फ्लाइट शुक्रवार से शुरू होगी, जबकि बेंगलुरु से कुवैत के लिए उड़ान 4 जुलाई से संचालित की जाएगी।

एयरलाइन ने यह भी कहा है कि यात्रियों की मांग और परिस्थितियों को देखते हुए आने वाले समय में इन रूटों पर उड़ानों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।

मस्कट के लिए भी शुरू होगी फ्लाइट

एअर इंडिया एक्सप्रेस 3 जुलाई से मस्कट और कर्नाटक के मंगलुरु के बीच फिर से फ्लाइट शुरू करेगी. एयरलाइन मस्कट से भारत के सात शहरों के लिए साप्ताहिक रूप से लगभग 40 उड़ानों का संचालन करती है. दुनिया भर की एयरलाइनों ने पश्चिम एशिया के लिए फ्लाइट्स को सीमित कर दिया था. हालांकि अब फिर से उड़ानों को सामान्य किया जा रहा है.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *